मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) जनता दरबार में सुनेंगे आमजनों की समस्याएं
कल दिनांक 28.04.2026 ( मंगलवार) को समाहरणालय जामताड़ा स्थित उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं/शिकायतों को सुना जाएगा।
जिलेवासियों से अपील है कि जनता दरबार में निर्धारित अवधि में आकर अपनी शिकायतों/ समस्याओं को रखें, प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का यथोचित समाधान किया जाएगा।

