उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
भारत की जनगणना 2027 को लेकर उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) के निदेशानुसार जिले में त्रुटिरहित एवं स्वच्छ जनगणना के उद्देश्य से आज दिनांक 27.04.2026 को जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को मकान सूचीकरण और मकानों की गणना से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण के क्रम में बताया कि मकान सूचीकरण जनगणना की पहली और अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर आगे की गणना कार्य किया जाएगा।
वहीं जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह प्रक्रिया विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के उचित वितरण और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का आधार होती है। वहीं बताया गया कि जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित कर्मियों का प्रशिक्षित और जागरूक होना अनिवार्य है। इस प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, परिवारों की पहचान, आंकड़ों के संकलन, सर्वेक्षण प्रक्रिया और डिजिटल प्रणाली के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही फील्ड में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान पर भी विशेष चर्चा गई, ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो। प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर के द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। इसके अलावा बताया गया जनगणना एक अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है, इसलिए प्रत्येक जानकारी का सटीक और सही संकलन आवश्यक है। यह प्रशिक्षण तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पूरी जनगणना प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी।
_*इस मौके पर*_ अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, संबंधित चार्ज अधिकारी, मास्टर ट्रेनर सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि मौजूद रहे।

