Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मनरेगा और आवास योजनाओं की समीक्षा, बेहतर प्रदर्शन के निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मनरेगा और आवास योजनाओं की समीक्षा, बेहतर प्रदर्शन के निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मनरेगा और आवास योजनाओं की समीक्षा, बेहतर प्रदर्शन के निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिला ग्रामीण विकास शाखा और जिला परिषद अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मनरेगा और आवास योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों की स्थिति, योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों और जॉब कार्ड के e-KYC जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई।

    मनरेगा के तहत पंचायतों में कार्यों की स्थिति, रोजगार सृजन और सोशल ऑडिट की जानकारी लेते हुए खराब प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों के प्रति सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से महिलाओं की कम भागीदारी पर चिंता जताते हुए इसमें सुधार लाने को कहा गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पंचायत स्तर पर नियमित समीक्षा करें और अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें।

    बैठक में यह भी कहा गया कि सभी अधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण करें और लंबित कार्यों को मिशन मोड में पूरा करें। साथ ही पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया गया।

    आवास योजनाओं की समीक्षा के दौरान लाभुकों को समय पर किस्त भुगतान और आवास निर्माण जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को नियमित फॉलोअप करने और जियो टैगिंग सहित सभी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने को कहा गया, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
    Next Article विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा, पारदर्शिता और दक्षता पर जोर

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.