Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक की बैठक, सख्त निर्देश जारी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक की बैठक, सख्त निर्देश जारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक की बैठक, सख्त निर्देश जारी

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह ने 22 अप्रैल को जिला के सभी थाना प्रभारियों, पुलिस निरीक्षकों, पुलिस उपाधीक्षकों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के बाद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    पुलिस अधीक्षक ने महिला अपराध, बच्चों के अपहरण और गुमशुदगी के मामलों में त्वरित प्राथमिकी दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही थाना आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और शालीनता से सुनने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस-पब्लिक संबंध मजबूत करने के लिए अधिकारियों को आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं जानने को कहा।

    गंभीर अपराध जैसे हत्या, लूट, डकैती, अपहरण और पोक्सो से जुड़े मामलों में जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने को कहा गया।

    सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर जामताड़ा सीमा पर सख्ती,एसपी शंभु कुमार सिंह ने किया चेकपोस्ट का निरीक्षण
    Next Article चतरा में 16 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, घर में छिपाकर रखी गई थी सवा तीन किलो अफीम

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.