Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाला में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नाला में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नाला में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई

    राष्ट्र संवाद सं

    नाला/जामताड़ा: अंबेडकर मंच नाला की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती राधा विनोद मंडल के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्लस टू उच्च विद्यालय नाला के सामने किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

    कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके द्वारा किए गए सामाजिक एवं संवैधानिक योगदान पर प्रकाश डाला।

    राधा विनोद मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों का मार्ग दिखाया, जिसे अपनाकर ही एक मजबूत और जागरूक समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से शिक्षा को अपनाने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

    कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में सभी ने एकजुट होकर समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।मौके पर राधा बिनोद मंडल के अलावा उत्तम मंडल,बोमनाथ,आदित्य,अजीत मुर्मू,बामापद मंडल,तारक मंडल,आनंद मंडल,बिट्टू बाउरी,पूर्ण मंडल,सुचित्रा मंडल,सफाली मंडल,इंद्रजीत बाउरी,अभिजीत दास,श्यामल मंडल,विद्युत माझी,सुकुमार घोष,सुनील रॉय आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण
    Next Article अंबेडकर जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष ने किया माल्यार्पण

    Related Posts

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता: राहत और चुनौतियां

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.