
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर शुक्रवार, 13 नवंबर को मानगो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह के नेतृत्व में मानगो चौक के समीप निःशुल्क सूप एवं पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो की मेयर सुधा गुप्ता शामिल हुईं। इस दौरान करीब 2100 छठव्रतियों के बीच सूप एवं आवश्यक पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया।
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, मेयर सुधा गुप्ता एवं समिति के सदस्यों ने अपने हाथों से छठव्रतियों को पूजन सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह सौभाग्य किस्मत वालों को मिलता है कि उन्हें छठव्रतियों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है। भगवान भास्कर और छठी मइया सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाएं।
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सभी को सदैव आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम में अखिलेश सिंह, संजय शर्मा, प्रभाकर साहू, अनूप मिश्रा, अजय मिश्रा, पप्पू सिंह उज्जैन, कंटू यादव, बलदेव सिंह, सुधीर सिंह, सन्नी अनुराग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

