Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठ के आयोजनों में शामिल हुए सरयू राय
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    छठ के आयोजनों में शामिल हुए सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    छठ के आयोजनों में शामिल हुए सरयू राय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को लोकआस्था के महापर्व छठ के नहाय-खाय के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने छठव्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच पूजन एवं प्रसाद निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्रियों के वितरण कार्यक्रमों में भाग लिया।
    श्री राय ने सबसे पहले मानगो चौक पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से संचालित थोक भाव में फल विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र के माध्यम से छठ महापर्व में उपयोग होने वाले विभिन्न फल उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को छठ पूजा की खरीदारी में सहूलियत मिल सके।
    इसके बाद विधायक छायानगर, भुईंयाडीह में आयोजित छठ पूजन सामग्री वितरण समारोह में शामिल हुए। यहां दर्जनों श्रद्धालुओं के बीच छठ पूजा में उपयोग होने वाली पूजन सामग्री वितरित की गई। इसके पश्चात उन्होंने बारीडीह चौक पर आयोजित समारोह में भाग लिया, जहां छठ का प्रसाद तैयार करने में उपयोग होने वाली विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया।
    श्री राय ने मानगो चौक पर भी प्रसाद निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्रियों के वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग के लिए आयोजित इन प्रयासों की सराहना की।
    कार्यक्रमों के क्रम में विधायक भुईंयाडीह स्थित बार एसोसिएशन भी पहुंचे। वहां उन्होंने अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उन्हें आगामी रामार्चा पूजा का निमंत्रण पत्र सौंपा।

    छठ पूजा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article2100 छठव्रतियों के बीच निःशुल्क सूप एवं पूजन सामग्री का वितरण, बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता ने बढ़ाया सेवा का हाथ
    Next Article छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क सूप और नारियल का वितरण

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.