Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत सघन जांच अभियान
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत सघन जांच अभियान

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 10, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत सघन जांच अभियान

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिले में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा” के तहत सभी प्रखंडों की 118 पंचायतों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 9 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष जांच दल पेयजल स्रोतों की स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

    अभियान के तहत जामताड़ा, नारायणपुर, नाला, करमाटांड़, फतेहपुर और कुंडहित प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा चापाकल, जल स्रोतों एवं अन्य पेयजल व्यवस्थाओं की जांच की गई तथा कई खराब चापाकलों को मौके पर ही ठीक किया गया।

    इस दौरान पंचायत भवनों में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पेयजल समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि गर्मी के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की पेयजल समस्या का सामना न करना पड़े।

    अभियान के अगले चरण में 11 अप्रैल को विभिन्न पंचायतों में पुनः निरीक्षण किया जाएगा, जिससे पेयजल व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाल संरक्षण पर जोर, जागरूकता और समन्वय बढ़ाने के निर्देश
    Next Article नशा मुक्ति पर जोर, सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाने के निर्देश

    Related Posts

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    June 19, 2026

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.