Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में ‘पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा’ के तहत सघन जांच अभियान शुरू
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में ‘पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा’ के तहत सघन जांच अभियान शुरू

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में ‘पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा’ के तहत सघन जांच अभियान शुरू

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिले में संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए 9 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा” के तहत व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों के 118 पंचायतों में पेयजल स्रोतों की सघन जांच शुरू की गई।

    अभियान के पहले दिन विभिन्न प्रखंडों के चयनित पंचायतों में जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पेयजल स्रोतों की स्थिति का आकलन किया गया तथा पंचायत भवनों में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही पेयजल से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रस्ताव पारित किए गए।

    अधिकारियों ने निर्देश दिया कि पेयजल संकट की आशंका वाले क्षेत्रों में समय रहते आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    अभियान के तहत अगले दिन भी विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में जांच अभियान जारी रहेगा, जिसमें जामताड़ा, नारायणपुर, नाला, करमाटांड़, फतेहपुर और कुंडहित प्रखंड के कई पंचायत शामिल हैं।

    यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
    Next Article ढाका कॉपर कॉलोनी में जर्जर क्वार्टर बने अपराधियों का अड्डा, दहशत में लोग

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.