Author: dhiraj Kumar

नई दिल्ली में अर्जुन मुंडा दंपत्ति ने की केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार मुलाकात राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल से आज उनके आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आपसी सौहार्दपूर्ण बातचीत के साथ-साथ झारखंड एवं देश की समसामयिक राजनीति पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर अर्जुन मुंडा दंपत्ति और केंद्रीय मंत्री के बीच विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

Read More

गायत्री परिवार का सुपर-50 प्रशिक्षण संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:भालूबासा स्थित कम्युनिटी सेंटर में शांतिकुंज हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ झारखंड के तत्वावधान में पूर्वी सिंहभूम जिला युवा सुपर-50 का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय प्रभारी ताराचंद अग्रवाल, प्रांतीय समन्वयक संतोष कुमार राय, वरिष्ठ सदस्य रविंद्र प्रसाद शर्मा, सदस्य नीरज महतो (बोकारो), प्रज्ञा महिला मंडल टाटानगर की अध्यक्षा जसवीर कौर और प्रांतीय प्रभारी मंजू मोदी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। शिविर में युवा जागृति अभियान, सप्त आंदोलन, पंच महाभियान और युवा संगठन की भूमिका पर…

Read More

रांची में 19 से 21 सितंबर तक डिफेंस एक्सपो ईस्ट टेक 2025 कोल्हान के व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया आमंत्रित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डिफेंस एक्सपो ईस्ट टेक 2025 की मेज़बानी करने जा रही है। 19 से 21 सितंबर तक आयोजित होने वाला यह भव्य कार्यक्रम भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) के संयुक्त तत्वावधान में खेलगांव स्थित विश्वनाथ शाहदेव स्टेडियम में होगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में 200 से अधिक रक्षा एवं प्रौद्योगिकी कंपनियां शामिल होंगी। इनमें 50 से…

Read More

पूर्वी सिंहभूम में बड़ी कार्रवाई : एक माह में 49,764 राशन कार्डधारियों के नाम डिलीट, तीन माह में 2,476 ने किया सरेंडर उपायुक्त की सख्त चेतावनी “अपात्र पाए जाने पर होगी विधि सम्मत कार्रवाई” राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने अपात्र राशन कार्डधारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए अगस्त माह में 49,764 राशन कार्डधारियों के नाम डिलीट कर दिए। वहीं पिछले तीन माह में 2,476 लोगों ने स्वेच्छा से राशन कार्ड सरेंडर किया है। यह कार्रवाई उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर की जा रही है। अगस्त माह में की गई इस कार्रवाई में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों…

Read More

आकाशवाणी चौक ज़ियाडा पार्क के री-डेवलपमेंट की मांग, पुरेन्द्र नारायण सिंह ने सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर।आकाशवाणी चौक स्थित ज़ियाडा पार्क के री-डेवलपमेंट व मॉडर्न पार्क निर्माण की मांग को लेकर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को ज़ियाडा क्षेत्रीय निदेशक प्रेमरंजन से मिला और ज्ञापन सौंपा। पुरेन्द्र सिंह ने प्रस्ताव रखा कि यह पार्क दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समर्पित हो, जहां उनकी आदमकद प्रतिमा और आदिवासी कलाकृतियों के जरिए उनकी जीवनी प्रदर्शित की जाए। उन्होंने कहा कि आधुनिक पार्क बनने से आदित्यपुर का सौंदर्य…

Read More

जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता, नेताओं ने पहनें ग्लव्स राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी के. राजू, पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू, प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। खास बात यह रही कि खेल दिवस पर कांग्रेस के नेता भी मुक्केबाजी में हाथ आजमाते नजर आए। सभी नेताओं ने बॉक्सिंग ग्लव्स पहनकर खुद रिंग में उतर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। माहौल बेहद…

Read More

CNT एक्ट उल्लंघन मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत नौ दोषियों को सजा राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। CNT एक्ट का उल्लंघन कर आदिवासी जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े 15 साल पुराने मामले में रांची स्थित सीबीआई की विशेष कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राज्य के पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी मेनन एक्का को सात-सात साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा तत्कालीन LRDC कार्तिक कुमार प्रभात समेत नौ आरोपियों को पाँच साल और कुछ को चार साल की कारावास की सजा दी गई है। साथ ही कोर्ट ने सभी दोषियों पर आर्थिक जुर्माना भी…

Read More

सीसीएल सौंदा में ठेकेदार के क्रेशर पर फायरिंग, दहशत का माहौल राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगढ़। सीसीएल सौंदा स्थित ठेकेदार पप्पू जैन के क्रेशर पर शुक्रवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने चार राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटनास्थल से बरामद पर्चा राहुल दुबे गैंग की संलिप्तता की ओर इशारा करता है। फायरिंग के बाद सीसीएल सौंदा बी साइडिंग बंद हो गई, जिससे ट्रांसपोर्टिंग कार्य प्रभावित हुआ। पुलिस ने ओपी क्षेत्र में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। हाल ही में राहुल दुबे गैंग द्वारा सयाल में भी इसी तरह की फायरिंग की घटना को अंजाम दिया…

Read More

सिंहभूम चैम्बर की प्लेटिनम जुबिली पर ‘महासचिव फोटो गैलरी’ का उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबिली वर्ष पर शनिवार को ‘महासचिव फोटो गैलरी’ का उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। इस मौके पर उन्होंने ‘स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत बनाएं’ पोस्टर का भी विमोचन किया। चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि यह गैलरी पूर्व महासचिवों के योगदान को स्मरण कर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। मंत्री ने कहा कि चैम्बर ने व्यापारियों-उद्यमियों और सरकार के बीच सेतु का कार्य कर उद्योग-व्यापार के विकास में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने…

Read More

तामुलिया में युवकों को बंधक बनाकर कराया जा रहा था काम, तीन गिरफ्तार – 62 मुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल के कपाली ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जबरन बंधक बनाए गए 62 युवकों को मुक्त कराया। ये सभी युवक ‘सत्यम इंटरप्राइजेज’, ‘विनमेक्स आयुर्वेदिक प्रा. लि.’ और ‘FCI कंपनी’ के नाम पर काम करने को मजबूर किए जा रहे थे। छापेमारी में जनक कुमार, सुरेन्द्र कुमार और बीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया, जो बिहार के अलग-अलग जिलों के निवासी हैं। मौके से 33 दस्तावेज भी बरामद हुए। डीएसपी चांडिल अरविंद बिन्हा के नेतृत्व में हुई…

Read More