ऑनलाइन समीक्षा बैठक : दुर्गा पूजा के दौरान सड़क प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में एक ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पथ निर्माण विभाग तथा विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों के अधिकारी शामिल हुए।
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) की ओर से बैठक में उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने भाग लिया। उनके साथ विशेष पदाधिकारी, सिटी मैनेजर तथा सहायक अभियंता भी मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर शहरों में सड़क प्रकाश व्यवस्था एवं सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ और सुव्यवस्थित करना रहा।
प्रधान सचिव ने निर्देश दिया कि सभी दुर्गा पूजा पंडालों, मुख्य सड़कों, गलियों एवं विसर्जन स्थलों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नागरिकों की सक्रिय सहभागिता को भी बढ़ावा देने पर बल दिया गया।

