,राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा
बड़बिल (ओडिशा)बड़बिल तहसील अधिन गुवाली ग्राम पंचायत क्षेत्र से गुजरनेवाली राष्ट्रीय राजमार्ग 520के मुख्य मार्ग के गुवाली बस्ती चौक पर टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा निर्मित यात्री शेड चढ़ा भ्रष्टाचार की भेट।कुछ ही वर्षो पूर्व निर्मित यात्री शेड की स्तह का एक भाग धंस गया जो दुघर्टना को भी आमंत्रित कर रहा।अब सवाल ये उठता है कि देश का सबसे नामी गिरामी कंपनी टाटा स्टील के हर उत्पादन से लेकर स्ट्रेक्चर निर्माण की गुणवत्ता पर हर नागरिक को पुरा विश्वास है,परंतु गुवाली बस्ती के चौक पर टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा बने यात्री विश्राम स्थल के अंदर का स्तह का एक भाग धंस गया जो असुरक्षा के साथ साथ टाटा स्टील फाउंडेशन के निर्माण गुणवत्ता पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। निर्माण के कुछ ही वर्षो मे कैसे धंस गया।इसपर सवाल उठ रहा कि क्या इस यात्री विश्राम स्थल के सतह मे घटिया किस्म के मटेरियल का उपयोग क्या गया?इसका उत्तर टाटा स्टील कंपनी के बड़े अधिकारी ही दे सकते है।अब देखना यह है,कि टाटा स्टील कंपनी के बड़े अधिकारी इस धंसे यात्री विश्राम स्थल की जाँच करेगे या यु ही चुप्पी साधे रहेगे।ये आनेवाला समय ही बताऐगा।

