Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खतरे के निशान से 4.35 मीटर ऊपर खरकई, लगातार बढ़ रहा पानी; जमशेदपुर-आदित्यपुर में फ्लैश फ्लड का खतरा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    खतरे के निशान से 4.35 मीटर ऊपर खरकई, लगातार बढ़ रहा पानी; जमशेदपुर-आदित्यपुर में फ्लैश फ्लड का खतरा

    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Jamshedpur News | Rashtra Samvad
    Rashtra Samvad
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मृत्युंजय बर्मन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    झारखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच कोल्हान में बाढ़ का खतरा लगातार गहराता जा रहा है। खरकई और स्वर्णरेखा नदियों के जलस्तर में वृद्धि के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग की फ्लैश फ्लड गाइडेंस ने भी पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां समेत राज्य के कई जिलों के जलग्रहण क्षेत्रों में अचानक बाढ़ की आशंका जताई है। मौसम विभाग की गाइडेंस 2 सितंबर की सुबह 11:30 बजे तक प्रभावी है।

     

    चांडिल कॉम्प्लेक्स स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के फ्लड सेल की 1 सितंबर शाम छह बजे की नवीनतम रिपोर्ट ने स्थिति को और गंभीर कर दिया है। आदित्यपुर ब्रिज साइट पर खड़कई नदी का जलस्तर 133.35 मीटर पहुंच गया है, जबकि यहां खतरे का निशान 129 मीटर है। इस तरह खड़कई खतरे के निशान से 4.35 मीटर ऊपर बह रही है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि नदी का ट्रेंड लगातार ‘आर’ (बढ़ता हुआ) दर्ज किया गया है।

     

    दोपहर दो बजे की रिपोर्ट में आदित्यपुर ब्रिज पर खड़कई का जलस्तर 133.10 मीटर था। महज चार घंटे में जलस्तर में 25 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज हुई है। इससे नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

     

    *गंजिया बराज पर भी पानी का दबाव*

     

    फ्लड सेल की शाम छह बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंजिया बराज का जलस्तर 138.30 मीटर दर्ज किया गया है। यहां हाई फ्लड लेवल 143.70 मीटर है। हालांकि बराज का ट्रेंड ‘एफ’ दर्ज किया गया है, लेकिन डिस्चार्ज काफी अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार बराज से करीब 4758.36 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है और बराज के गेट पूरी तरह खुले होने की स्थिति दर्ज की गई है।

     

    लगातार बारिश के कारण मिट्टी में नमी और जलसंतृप्ति बढ़ने से आने वाले घंटों में निचले इलाकों में पानी तेजी से जमा होने तथा छोटे नदी-नालों में अचानक उफान आने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में सामान्य जलजमाव के साथ फ्लैश फ्लड की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

     

    *कई जिलों के लिए फ्लैश फ्लड अलर्ट*

     

    आइएमडी की फ्लैश फ्लड गाइडेंस में गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के जलग्रहण क्षेत्रों को संभावित फ्लैश फ्लड रिस्क वाले क्षेत्रों में शामिल किया गया है।

     

    जमशेदपुर में मानगो, बागबेड़ा, जुगसलाई, भुइयांडीह, कदमा और सोनारी सहित नदी किनारे एवं निचले इलाकों पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। वहीं आदित्यपुर, गम्हरिया और सरायकेला-खरसावां के नदी तटीय क्षेत्रों में भी खड़कई के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्कता बढ़ाना जरूरी हो गया है।

     

    प्रशासन के लिए अगले कुछ घंटे इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ऊपरी जलाशयों और बराजों से पानी छोड़े जाने की स्थिति में नदियों का जलस्तर और तेजी से बढ़ सकता है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को किसी भी स्थिति में तेज बहाव वाले पानी को पैदल या वाहन से पार करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। जलस्तर अचानक बढ़ने पर तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थान की ओर जाने और प्रशासन तथा आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउल्लास से मिटेगा निरक्षरता का अंधेरा
    Next Article कौवाली थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक,

    Related Posts

    राष्ट्रीय राजमार्ग 520के किनारे टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा निर्मित विश्राम स्थल चढ़ा भ्रष्टाचार का भेट

    September 1, 2026

    पुरानी पेंशन बहाली की चौथी वर्षगांठ पर काटा केक

    September 1, 2026

    चांडिल डैम के सभी 13 रेडियल गेट खुले, 1071 क्यूमेक पानी की निकासी

    September 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय राजमार्ग 520के किनारे टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा निर्मित विश्राम स्थल चढ़ा भ्रष्टाचार का भेट

    पुरानी पेंशन बहाली की चौथी वर्षगांठ पर काटा केक

    चांडिल डैम के सभी 13 रेडियल गेट खुले, 1071 क्यूमेक पानी की निकासी

    रापचा मोड़ के समीप सड़क हादसे में दो घायल, टीएमएच रेफर

    कौवाली थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक,

    खतरे के निशान से 4.35 मीटर ऊपर खरकई, लगातार बढ़ रहा पानी; जमशेदपुर-आदित्यपुर में फ्लैश फ्लड का खतरा

    उल्लास से मिटेगा निरक्षरता का अंधेरा

    देश के आजादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिला अपना 30 बेड का अस्पताल, मंत्री इरफान अंसारी ने किया उद्घाटन

    गम्हरिया के अजीत होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई*

    आईजीएनसीए में ‘होमस्टेड लैंड एंटाइटलमेंट एंड मुसहर कम्युनिटी इन बिहार’ पुस्तक का लोकार्पण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.