Author: dhiraj Kumar

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, महापंचायत गठन व समाज सेवा कोष की घोषणा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्यकारिणी बैठक रविवार को रेवाह रिज़ॉर्ट एंड बैंक्वेट, जमशेदपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने की। इसमें प्रांतभर से आए परामर्शदात्री समिति सदस्य, संरक्षक मंडल सदस्य, पदाधिकारी और जिलों के अध्यक्ष/सचिव समेत लगभग 107 प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने अतिथियों का स्वागत किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा के योगदान की…

Read More

यूसील को मिला नया कप्तान, डॉ. कचम आनंद राव ने संभाली कमान कर्मचारियों में नई उम्मीद की लहर, यूनियन नेताओं ने जताई उन्नति की आस राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा।यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) में नए सीएमडी के रूप में डॉ. कचम आनंद राव ने सोमवार को विधिवत पदभार संभाल लिया। पूर्व सीएमडी डॉ. संतोष कुमार सतपति ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर यूसील के वरीय अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पदभार ग्रहण करते ही डॉ. राव ने यूसील के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कंपनी…

Read More

फ्रेशर्स वीक आगाज़ 3 के चौथे दिन भारतीय ज्ञान परंपरा पर विशेष सत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता सोना देवी विश्वविद्यालय के फ्रेशर्स वीक आगाज़ 3 के चौथे दिन संस्कृत विभाग की सहायक प्राध्यापक कुमारी निकिता ने नए नामांकित छात्र-छात्राओं को प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न आयामों से अवगत कराया। कुमारी निकिता ने कहा कि इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत भारतीय ज्ञान की समृद्ध धरोहर, इसकी ऐतिहासिक उत्पत्ति और आधुनिक जीवन में इसकी प्रासंगिकता पर विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। इसमें वेद, उपवेद, ब्राह्मण, आरण्यक, उपनिषद, कल्पसूत्र, वेदांग, महापुराण, उपपुराण, आदिकाव्य रामायण, महाभारत, अर्थशास्त्र, धर्मग्रंथ, महाकाव्य, गीति काव्य, नाटक, खगोलशास्त्र, गणित और चिकित्सा…

Read More

गलत कमेंट और गलतफहमी पर सिर फोड़ा, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार *राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद* कोरबा:- कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारपीट की घटना में एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसके सिर में घातक चोटें आई है। पीडि़त को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने पर सुरक्षा कर्मी के साथ भी बहसबाजी हुई। इस पर भी सवाल उठे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मोतीसागरपारा में मारपीट की घटना को लेकर विक्की पटेल को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में चाकूबाजी होने की जो बातें कही जा रही है उसका कोई आधार नहीं है। खबर के…

Read More

लातेहार में सांसद कालीचरण सिंह ने किया गुरुकुल – बालिका छात्रावास का उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता लातेहार प्रखंड अंतर्गत माको स्थित गुरुकुल – बालिका छात्रावास का उद्घाटन आज सांसद चतरा श्री कालीचरण सिंह, विधायक लातेहार श्री प्रकाश राम तथा जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूनम देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। 100 बेड वाले इस नए छात्रावास का शुभारंभ शैक्षणिक सत्र 2025-26 से किया गया। जिला प्रशासन द्वारा इस छात्रावास में निःशुल्क JEE और NEET कोचिंग सुविधा प्रारंभ की गई है। साथ ही छात्राओं को निःशुल्क आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर…

Read More

*पंचतत्व में विलीन हुए राधे यादव, सरयू राय ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि* राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर में राष्ट्रीय जनता दल के आधार स्तंभ रहे स्वर्गीय राधे प्रसाद यादव सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गये। सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में भुईंयाडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनके पुत्र सुनील यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। घाट पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय भी पहुंचे थे। उन्होंने स्वर्गीय यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाई हीरालाल यादव, भतीजा श्रीनिवास यादव, शंभू यादव, जनता दल (यूनाइटेड) के सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नू, विजय सिंह, गोल्डन पांडेय, चंद्रशेखर राव,…

Read More

वैष्णवी दुर्गा पूजा मेला घाघड़ा का हुआ शुभ उद्घाटन संगमरमर से बनी हुई है माता रानी का प्रतिमा बखरी/बेगूसराय/संवाददाता संगमरमर से बनी दुर्गा माता कि प्रत्येक वर्ष धूमधाम से की जाती है पूजा अर्चना। आपको बताते चले की बखरी प्रखंड के घाघड़ा पंचायत के घाघड़ा गांव में 2010 में स्वर्गीय योगेंद्र महतो ने वैष्णवी दुर्गा माता का स्थापना किए।उन्होंने राजस्थान से संगमरमर की मूर्ति लाई, और स्थानीय लोगों ने कमेटी बनाकर धूमधाम से मेला लगाने का निर्णय लिया। वैष्णवी दुर्गा पूजा मेला समिति घाघड़ा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्वर्गीय योगेंद्र महतो के कोई भी पुत्र नहीं थे उनके मन…

Read More

जमशेदपुर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने आरोपी महिला के साथ प्रेमी को किया गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला के सामने स्थित बाघानंद गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। 37 वर्षीय परशुराम टुडू अपनी पत्नी सुमन टुडू के साथ खेत गए थे, लेकिन लौटते समय केवल पत्नी ही घर पहुंची। परशुराम के न मिलने पर परिजनों ने खोजबीन की, जहां खेत से उसका शव बरामद हुआ। परिवार का आरोप है कि सुमन टुडू ने अपने प्रेमी हेनंडल जूरी (निवासी गालूडीह) के साथ मिलकर कटारी और डंडे…

Read More

नुवोको सीमेंट कंपनी की मनमानी के खिलाफ भाजपा गोविंदपुर मंडल की बैठक, गेट जाम की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भाजपा गोविंदपुर मंडल की ओर से यशोदा नगर बस्ती में रविवार को बैठक आयोजित की गई, जिसमें नुवोको सीमेंट कंपनी की मनमानी और सीएसआर कार्यों की अनदेखी पर कड़ा आक्रोश जताया गया। बस्तीवासियों ने प्रदूषण, जलजमाव, मच्छरों के प्रकोप, शिक्षा-स्वास्थ्य की कमी और अन्य बुनियादी समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ने कहा कि यदि कंपनी ने जल्द ही सीएसआर के तहत काम शुरू नहीं किया, तो व्यापक जनआंदोलन और कंपनी गेट जाम जैसे कदम…

Read More

सन्नी सिंह ने बूथ सदस्यों संग सुनी मन की बात राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भाजपा बिष्टपुर मंडल के महामंत्री सन्नी सिंह ने रविवार को बूथ नंबर 151 के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनी। सन्नी सिंह ने यहां जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री जी ने लोकल फॉर वोकल की बात फिर से दोहराई है। उन्होंने ठीक ही कहा है कि हम लोगों को स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित वस्तुओं को तवज्जो देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं का भी जिक्र किया। मोदी जी ने कहा कि बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से काफी तबाही हुई…

Read More