दुर्गापूजा में ट्रैफिक चेकिंग बंद करने की मांग पर जेडीयू का विरोध प्रदर्शन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पश्चिम विधानसभा विधायक सरयू राय के निर्देश पर जदयू जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और दुर्गापूजा के दौरान शहर में हेलमेट व वाहन चेकिंग बंद करने की मांग की।
जदयू नेताओं ने आरोप लगाया कि पर्व के दौरान ट्रैफिक चेकिंग से आम लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने मांग की कि ट्रैफिक पुलिस को चेकिंग में लगाने के बजाय जाम की समस्या सुधारने में लगाया जाए। जदयू ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता तो पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

