दुर्गापूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान, अग्निशमन विभाग ने दिया प्रशिक्षण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर दुर्गापूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अग्निशमन विभाग ने आयोजकों और श्रद्धालुओं को आग लगने की स्थिति में प्राथमिक कदम, फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग और बचाव उपायों की जानकारी दी।
पंडालों में अग्निशामक यंत्र, बालू और पानी की बाल्टियां अनिवार्य रूप से रखने की सलाह दी गई। साथ ही बिजली के तारों के सुरक्षित उपयोग और ज्वलनशील वस्तुओं से परहेज पर जोर दिया गया। यह अभियान कदम, सोनारी, टेल्को और बिरसानगर के 13 पूजा पंडालों में चलाया गया। अग्निशमन विभाग की यह पहल दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

