तमोगुण के प्रभाव को कम कर ही संभव है शांति: आनंद मार्ग प्रचारक संघ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से शहर में आध्यात्मिक योग साधना के माध्यम से सृष्टि पर तमोगुण के प्रभाव को कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सुनील आनंद ने कहा कि अमानवीय घटनाओं का कारण रजोगुण व तमोगुण का बढ़ना है, जिसे मनुष्य के आध्यात्मिक अनुशीलन और कुसंस्कारों के विरुद्ध संघर्ष से ही घटाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि आदर्श मानव समाज के लिए मनुष्य की जरूरतों को समझकर नियम बनाना, दैहिक-मानसिक-आध्यात्मिक विकास पर ध्यान देना और अंधविश्वास व भावजड़ता को त्यागना जरूरी है। सामाजिक एकता, सुरक्षा और अनुशासन को समाज व्यवस्था का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि यम-नियम मानव जीवन का मूल आधार, धर्मसाधना माध्यम और दिव्य जीवन लक्ष्य होना चाहिए।

