Author: dhiraj Kumar

हिंदी-मैथिली कवि सम्मेलन में बही काव्य की सरिता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। हुलास एवं परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति के संयुक्त तत्वावधान में “हिंदी-मैथिली कवि सम्मेलन – एक काव्यमय शाम” का आयोजन परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर, बिस्टुपुर में किया गया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष मानस मिश्रा, महासचिव चंद्रशेखर झा, हुलास के संस्थापक अध्यक्ष हरिकिशन चावला, वर्तमान अध्यक्ष श्यामल सुमन, शेषनाथ शरद और अशोक शुभदर्शी मंचासीन रहे। माँ शारदा व बाबा लक्ष्मीनाथ गोस्वामी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कवि सम्मेलन का शुभारंभ नीलांबर चौधरी की गुरु वंदना से हुआ। मैथिली में श्यामल सुमन, सरोज कुमार…

Read More

बागुनहातु सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे समाजसेवी विकास सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।बागुनहातु दुर्गापूजा मैदान में सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा समिति की ओर से रविवार को भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर के. के. बिल्डर्स के निदेशक एवं समाजसेवी विकास सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि भूमि पूजन कर आगामी दुर्गापूजा पंडाल निर्माण कार्य की शुरुआत की। विदित हो कि वर्ष 1980 से बागुनहातु सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा समिति के तत्वावधान में माँ दुर्गा एवं माँ काली की भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष…

Read More

बिनोद ‘बेगाना’ की गीत-गीतिका संग्रह “बोझिल होतीं सांसें” का लोकार्पण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन एवं तुलसी भवन द्वारा प्रयाग कक्ष में नगर के प्रख्यात कवि बिनोद ‘बेगाना’ की गीत-गीतिका संग्रह “बोझिल होतीं सांसें” का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के वरीय न्यासी अरुण कुमार तिवारी ने की, जबकि संचालन अजय प्रजापति ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राहुल अवस्थी, डॉ. रागिनी भूषण, तुलसी भवन के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद और कोषाध्यक्ष विमल जालान मंचासीन रहे। दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुए समारोह में सरस्वती वंदना पुनम…

Read More

सिंहभूम चैंबर चुनाव : युवा टीम से बड़ी उम्मीदें :कमल किशोर एवं संदीप मुरारका राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 31 अगस्त. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के निर्वाचन में निर्विरोध चुने गए अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, लिपु शर्मा, मानव केडिया, राजीव अग्रवाल, अंशुल रिंगसिया, अनिल मोदी और विनोद शर्मा को हार्दिक बधाई देते हुए कमल किशोर अग्रवाल और संदीप मुरारका ने कहा कि इस युवा टीम से व्यापारियों और उद्यमियों को काफी उम्मीदें हैं. विजय आनंद मूनका के अनुभव और युवा जोश से चैंबर को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की पूरी संभावना है. टीम को और मजबूत बनाने के लिए…

Read More

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री चुनाव: टीम केडिया-कावटिया ने किया नॉमिनेशन फाइल, निर्विरोध चुने जाने के आसार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का चुनाव 13 सितंबर को होना है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी, जहां टीम केडिया और टीम कावटिया ने नॉमिनेशन फाइल किया। नॉमिनेशन से पूर्व दोनों टीमों ने बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद चैंबर भवन पहुंचकर चुनाव पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया। चैंबर चुनाव में 11 पदाधिकारी और 30 एग्जीक्यूटिव मेंबर का चुनाव होना है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मानव केडिया ने कहा…

Read More

रोटरी क्लब व डीबीएमएस कॉलेज के संयुक्त प्रयास से 133 छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट और डीबीएमएस कॉलेज के रोड एक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन का अंतिम डोज छात्राओं को दिया गया। डीपीएस स्कूल और डीबीएमएस कॉलेज की कुल 133 लड़कियों को मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा यह वैक्सीन प्रदान की गई। इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट के अध्यक्ष अशोक झा, डीबीएमएस की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता और मेहरबाई टाटा हॉस्पिटल की एडवाइजर डॉ. सुजाता मित्रा की अहम भूमिका रही। डीबीएमएस क्लब की…

Read More

ए.डी.एल. सोसायटी अपने पूर्व वैभव की ओर अग्रसर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ए.डी.एल. सोसायटी ने अपने 108वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर एक बैनर के माध्यम से अपनी एक शताब्दी से भी अधिक की गौरवशाली यात्रा को प्रदर्शित किया। सोसायटी के अधूरे सपनों को साकार करने की दिशा में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आडिटोरियम का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। निर्मित हो रहा यह भव्य आडिटोरियम दो तल का होगा, जिसमें 900 सीटों और 500 व्यक्तियों की क्षमता वाले दो वातानुकूलित सभागार होंगे। साथ ही, भूतल पर वाहनों की पर्याप्त पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध होगी। अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों…

Read More

इसरो शैक्षणिक भ्रमण से लौटीं छात्राओं ने उपायुक्त से की मुलाकात, साझा किए प्रेरणादायी अनुभव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मुख्यमंत्री, झारखंड की प्रेरणा से इसरो के शैक्षणिक भ्रमण पर गई पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की 28 छात्राओं का दल आज उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी से मिला। उपायुक्त आवास में आयोजित सहभोज कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने तीन दिवसीय यात्रा के अपने प्रेरणादायी अनुभव साझा किए और इस अवसर के लिए मुख्यमंत्री एवं उपायुक्त के प्रति गहरी कृतज्ञता प्रकट की। छात्राओं ने बताया कि उनके लिए यह अनुभव अद्वितीय और अविस्मरणीय रहा। पहली बार हवाई यात्रा करना, अपने…

Read More

सिंडिकेट कॉलोनी में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंडिकेट कॉलोनी 4th और 5th फेस के प्रांगण में आज चतुर्थ वर्षीय दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर कॉलोनी के प्रमुख सदस्य जगदीश राव, मंतोष, सरोज, सुधाकर, बिनोद, मनोज, धनंजय, रणजीत, निर्मल, नीलाद्री, रमेश, प्रणव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे। महिलाओं में सावित्री, सौजान्या, बेबी, किरण, लता, तनुश्री, रीता, पूनम, निशा, नीता, रेखा, लाली, स्वर्णाली, रेनू, मुक्ता, कुमुदिनी, आशा, प्रियंका समेत कई अन्य ने भूमि पूजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा एवं…

Read More

मैया सम्मान योजना की राशि भुगतान में गड़बड़ी, स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे पदाधिकारी, महिलाओं में आक्रोश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि मैया सम्मान योजना में लगातार हो रही त्रुटियों का सही कारण स्पष्ट करें। उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक कागजात जमा करने के बावजूद बड़ी संख्या में लाभुक महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंच पा रही है। पंसस सुनील गुप्ता ने कहा कि कई लाभुकों को प्रारंभिक किस्तें मिलने के बाद भी वर्तमान में भुगतान बंद हो गया है। प्रखंड से…

Read More