बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान के नामकरण को लेकर भाजपा–झामुमो आमने-सामने राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बागबेड़ा स्थित वॉयरलैस मैदान के नामकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा ने मैदान का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करते हुए इसे “अटल बिहारी वाजपेयी उद्यान” घोषित किया, जबकि झामुमो ने इसका कड़ा विरोध दर्ज किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि यह जमीन रेलवे की है और हाल ही में संसद में रेलवे बोर्ड में इसकी घेराबंदी और उद्यान निर्माण की बात उठाई गई थी। इसके बाद…
Author: dhiraj Kumar
ईद-उल-मिलाद जुलूस को लेकर समाहरणालय में बैठक, शांति और सौहार्द्रपूर्ण आयोजन पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ईद-उल-मिलाद पर निकलने वाले जुलूस की शांतिपूर्ण संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर सोमवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक हुई। बैठक में रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने पेयजल, बिजली और साफ-सफाई जैसी नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलूस केवल निर्धारित मार्ग से ही निकलेगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सीसीटीवी व ड्रोन…
मुसाबनी प्रखंड में उपायुक्त का निरीक्षण, आकांक्षी प्रखंड इंडिकेटर की समीक्षा राष्ट्र संवाद संवाददाता मुसाबनी। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड के बादिया और बगालपाड़ा स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और लैंपस का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं से पोषण आहार, टीकाकरण और पूर्व शिक्षा गतिविधियों की जानकारी लेकर गुणवत्तापूर्ण पोषण व साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और औषधि भंडारण की समीक्षा की गई तथा स्वास्थ्यकर्मियों को गर्भवती महिलाओं और बच्चों की नियमित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। लैंपस में किसानों को बीज, खाद, उपकरण और ऋण सुविधा की…
5 को 20 रिटायर्ड शिक्षकों को किया जाएगा विशेष तौर पर सम्मानित सरयू राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यावहारिक आयाम पर तीन वक्ता रखेंगे अपनी राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम के संबंध में अपने बिष्टुपुर स्थित कार्यालय पर बैठक की। बैठक में आयोजन के संबंध में कई अहम फैसले हुए। बैठक की जानकारी देते हुए पवन सिंह, एसपी सिंह, मंजू सिंह और हेमंत पाठक ने बताया कि…
भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय पर हमला, गंभीर रूप से घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष एवं अधिवक्ता वैधनाथ उपाध्याय उर्फ पप्पू उपाध्याय पर सोमवार को कुछ युवकों ने हमला कर दिया। यह घटना नए एमजीएम अस्पताल भवन के समीप हुई। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि मारपीट की यह वारदात अचानक हुई। हालांकि…
जादूगोड़ा में फर्जी जमीन घोटाला: दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए टाटा से जाकर जादूगोड़ा में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले पर कब होगी कार्रवाई! राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में जमीन संबंधी फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जादूगोड़ा थाना कांड संख्या-15/22, दिनांक 26.03.2022 के मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में भीम कर उर्फ तपन सारंगी (पिता स्व. निशिकांत सारंगी, निवासी डुमरिडीह, थाना पोटका) और क्षमा पदों पाल (पिता स्व. मनसा कुमार पाल, निवासी पिताजुरी, थाना श्यामसुंदरपुर) शामिल हैं। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने षड्यंत्र…
साकची बाजार में फुटपाथी दुकानदारों से जुर्माना वसूली पर बवाल, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने कराया पैसा वापस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सोमवार को साकची बाजार में जमशेदपुर अक्षेस (JNAC) की ओर से फुटपाथी दुकानदारों से जबरन जुर्माना वसूली का सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने कड़ा विरोध किया। चेम्बर के हस्तक्षेप से करीब दो दर्जन दुकानदारों का जुर्माना वापस कराया गया। चेम्बर के पदाधिकारी सह व्यवसायी अभिषेक कुमार उर्फ गोल्डी ने कहा कि जब जेएनएसी ने फुटपाथ ही उपलब्ध नहीं कराया है, तो जुर्माना वसूलने का कोई औचित्य नहीं बनता। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानदार टैक्स तो जमा करेंगे, मगर जुर्माना…
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का स्वागत समारोह संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।टाटा मोटर्स के फाइनल डिवीजन एवं व्हीकल फैक्ट्री प्लांट वन में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह का भव्य स्वागत किया गया। दोनों डिवीजनों में आयोजित समारोह में यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर्स, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य, डिवीजन हेड, आईआर अधिकारी और बड़ी संख्या में मजदूर शामिल रहे। महामंत्री आरके सिंह ने अपने संबोधन में बोनस, स्थाईकरण, सोशल सिक्योरिटी, वेतन समझौता, सेफ्टी, क्वालिटी और प्रोडक्टिविटी पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान लाना यूनियन की प्राथमिकता है। साथ ही…
यूसीआईएल की नियुक्ति प्रक्रिया पर आरटीआई कार्यकर्ता का सवाल, हाईकोर्ट जाने की तैयारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा:आरटीआई कार्यकर्ता संघ धालभूम अनुमंडल इकाई के सह सचिव सुनील मुर्मू ने यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) की नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 7 मई 2025 को जन सूचना पदाधिकारी, यूसीआईएल जादूगोड़ा को आवेदन देकर ऑफिस ऑफ सीएमडी में पदस्थापित एडिशनल मैनेजर (एडमिन) सुरोजित कुमार दास (एम्प्लोयी नंबर 2972) से संबंधित शैक्षणिक प्रमाणपत्र, चयन प्रक्रिया के दस्तावेज, नियुक्ति आदेश, अनुभव प्रमाण पत्र और पदोन्नति नियमों की जानकारी मांगी थी। लेकिन 6 जून 2025 को जन सूचना पदाधिकारी ने आरटीआई अधिनियम…
यूसील कॉलोनी की बदहाली पर उठे सवाल, नए सीएमडी से सुधार की उम्मीद राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा:कभी अपनी स्वच्छता और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध यूसील कॉलोनी की स्थिति पिछले 10 वर्षों में काफी खराब हो चुकी है। कॉलोनी में डस्टबिनों पर गंदगी का अंबार, नालियों की सफाई नहीं, झाड़ियों की कटाई बंद, और फॉगिंग व्यवस्था ठप होने से डेंगू व मच्छरों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। दुर्गा पूजा नजदीक होने के बावजूद कॉलोनी में गंदगी का ढेर लगा है, जिससे पूजा कमेटियों और कॉलोनी वासियों में भारी नाराजगी है। ए-टाइप, बी-टाइप और टाइप वन क्वार्टरों के सामने डस्टबिन की…
