Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा में फर्जी जमीन घोटाला: दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जादूगोड़ा में फर्जी जमीन घोटाला: दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जादूगोड़ा में फर्जी जमीन घोटाला: दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    टाटा से जाकर जादूगोड़ा में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले पर कब होगी कार्रवाई!

    राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता

    जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में जमीन संबंधी फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जादूगोड़ा थाना कांड संख्या-15/22, दिनांक 26.03.2022 के मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में भीम कर उर्फ तपन सारंगी (पिता स्व. निशिकांत सारंगी, निवासी डुमरिडीह, थाना पोटका) और क्षमा पदों पाल (पिता स्व. मनसा कुमार पाल, निवासी पिताजुरी, थाना श्यामसुंदरपुर) शामिल हैं।

    इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने षड्यंत्र के तहत फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन की खरीद-बिक्री में धोखाधड़ी की। जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था। पुलिस इन दोनों की लंबे समय से तलाश कर रही थी और गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

     

    .जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में भूमि माफियाओं द्वारा फर्जी कागजात बनाकर सरकारी, कृषि एवं आदिवासी जमीन की अवैध बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। राखा कॉपर माइन्स क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन की फर्जी फ्लोटिंग की शिकायतें सामने आई हैं। भाजपा नेताओं ने इस संबंध में जिला उपायुक्त एवं मुसाबनी सीओ से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

    पुलिस प्रशासन ने बताया कि सरकारी जमीन की अवैध बिक्री में कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। कुलड़िहा पंचायत स्थित राखा माइन्स क्षेत्र में भी कई एकड़ सरकारी जमीन फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचे जाने के मामले में एडीसी द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, पोटका सीओ ने भी सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के मामले में रमेश दास को नोटिस जारी किया है और शिशिर पत्रों के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है।

    जादूगोड़ा क्षेत्र में भूमि माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस जुट गई है। अब देखना है कि टाटा से जाकर जादूगोड़ा में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले पर कब होगी कार्रवाई!

    जादूगोड़ा में फर्जी जमीन घोटाला: दो आरोपी गिरफ्तार जेल भेजे गए
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची बाजार में फुटपाथी दुकानदारों से जुर्माना वसूली पर बवाल, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने कराया पैसा वापस
    Next Article भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय पर हमला, गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    July 18, 2026

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    July 18, 2026

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे…” : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, आत्महत्या की दी चेतावनी

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.