Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, दर्शकों ने जमकर की सराहना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूरा शहर जन्माष्टमी के रंगों में सराबोर है, शहर में हर ओर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम है। गुरुवार को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाऊन हॉल में सूर्य मंदिर समिति के तत्वाधान में चल रहे तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का ऑडिशन सम्पन्न हुआ। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह एवं अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुख्यरूप से मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 25 ग्रुप ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न डांस ग्रुप के प्रतिभागियों ने भक्ति एवं देशभक्ति गीतों पर बेहतर मनोरंजक एवं मनमोहक प्रस्तुति दी।

    प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति व नृत्य नाटिका से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, प्रतिभागियों ने विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रस्तुति से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर निर्णायक मंडली एवं उपस्थित दर्शकों ने प्रत्येक प्रस्तुति के दौरान में करतल ध्वनि से प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाया। कुल 25 टीम ने हिस्सा लिया जिसमें ऑडिशन के पश्चात बेहतरीन प्रस्तुति के आधार पर 7 ग्रुप का चयन फाइनल के लिए किया गया। सभी डांस ग्रुप के प्रतिभागी शुक्रवार, संध्या 5 बजे से सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित फाइनल मुकाबले में आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगे। फाइनल मुकाबले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को सूर्य मंदिर समिति के द्वारा 20 हजार, 15 हजार और 10 हजार की नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं, फाइनल के अन्य प्रतिभागी टीम को भी समिति की ओर से प्रोत्साहन राशि भेंट की जाएगी। शुक्रवार को सांध्यकाल में बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का फाइनल एवं सामूहिक नृत्य का फाइनल सम्पन्न होगा।

    विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर डांस ग्रुप ने दी प्रस्तुति: विभिन्न डांस ग्रुप ने भारत देश, भारतीय संस्कृति, देशभक्ति, नारी उत्पीड़न, कृष्ण लीला, पंजाबी लोकनृत्य पर प्रस्तुति दी।

    इस दौरान मंच संचालन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के प्रभारी दिनेश कुमार ने किया।

    इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, मान्तु बनर्जी, सुशांत पांडा, शशिकांत सिंह, बोलटू सरकार, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, टुनटुन सिंह, राजन सिंह, राकेश सिंह, पप्पू उपाध्याय, मीरा झा, अशोक सामंत, दिलीप पासवान, राकेश गिरी, बी सीनू राव, अमरेंद्र कुमार, देबाशीष झा, बिशु सिंह अन्य मौजूद रहे।

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का हुआ शुभारंभ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू
    Next Article जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    Related Posts

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    September 9, 2026

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    September 9, 2026

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    अमित सरदार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा खतरे के निशान से 1.52 मीटर ऊपर: बेगूसराय में बाढ़ से 3.80 लाख प्रभावित, 269 नावें और 57 मेडिकल कैंप तैनात

    CRPF ने शहीद रूपेश की 22वीं शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    सिमरिया में तेज हुई राष्ट्रकवि दिनकर सेतु नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम

    मुंशी मंजेश अपहरण-हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार गिरफ्तार

    पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव का खोदावंदपुर में भव्य स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.