Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में चीन डंप नहीं कर पाएगा सस्ता माल, पेंट बनाने में यूज होने वाले केमिकल पर लगा भारी टैक्स
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    भारत में चीन डंप नहीं कर पाएगा सस्ता माल, पेंट बनाने में यूज होने वाले केमिकल पर लगा भारी टैक्स

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय बाजार को सस्ते विदेशी माल का डंपिंग ग्राउंड बनने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. भारत ने चीन से आयात होने वाले टाइटेनियम डाइऑक्साइड पर फिर से 5 साल के लिए एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगा दी है. सरकार के इस फैसले से घरेलू कंपनियों को फायदा होगा.

    डायरेक्टर जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज की एक जांच में सामने आया था कि चीन की कंपनियां भारत में टाइटेनियम डाइऑक्साइड को उत्पादन लागत से भी कम कीमत पर बेच रही हैं. इस वजह से भारत के स्थानीय उत्पादकों को भारी नुकसान हो रहा है. चीन से आने वाले माल पर यह शुल्क उत्पादक और उसकी श्रेणी के आधार पर तय किया गया है, जो 460 डॉलर से लेकर 681 डॉलर प्रति मीट्रिक टन तक होगा.

    टाइटेनियम डाइऑक्साइड एक सफेद पिगमेंट है, जिसका यूज पेंट, कोटिंग्स, प्लास्टिक और कई अन्य उत्पादों को बनाने में होता है. चीन से सस्ते आयात पर लगाम लगने से पेंट और प्लास्टिक निर्माण से जुड़ी कंपनियों की इनपुट कॉस्ट बढ़ सकती है. हालांकि, बाजार में खुदरा कीमतें बढ़ेंगी या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कंपनियां इस बढ़ी हुई लागत को खुद वहन करती हैं या उसका बोझ ग्राहकों पर डालती हैं.

    कोर्ट पहुंच गया था मामला

    रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम इंडियन पेंट एसोसिएशन द्वारा मई 2025 में लगाए गए पुराने शुल्क को कानूनी चुनौती दिए जाने के बाद उठाया गया है. कलकत्ता हाई कोर्ट ने अधिकारियों को इस मामले पर नए सिरे से विचार करने का आदेश दिया था. इसके बाद डीजीटीआर ने विस्तृत जांच की और स्थानीय उद्योगों के अस्तित्व को बचाने के लिए नए सिरे से संशोधित एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने की सिफारिश की. इस सिफारिश को मानते हुए सरकार ने अब एंटी डंपिंग ड्यूटी दोबारा लगा दी है.

    चीन से आने वाले माल पर यह शुल्क उत्पादक और उसकी संबंधित श्रेणी के आधार पर तय किया गया है, जो 460 डॉलर से लेकर 681 डॉलर प्रति मीट्रिक टन तक होगा. अधिसूचना के अनुसार, एलबी ग्रुप सहित कुछ निर्धारित और सूचीबद्ध उत्पादकों पर 460 डॉलर प्रति टन की दर से शुल्क लागू होगा. वहीं, गैर-नमूना सहकारी उत्पादकों की सूची में शामिल कंपनियों पर 510 डॉलर प्रति टन, जबकि शेडोंग जिनहाई और शेडोंग शियानघाई जैसी कंपनियों पर 563 डॉलर प्रति टन शुल्क निर्धारित किया गया है.

    इसके अलावा, अनहुई गोल्ड स्टार टाइटेनियम डाइऑक्साइड ग्रुप पर 609 डॉलर प्रति टन और अन्य सभी चीनी उत्पादकों या उन मामलों में जहां आयातक वैध इनवॉइस और निर्माता की पहचान से जुड़े जरूरी दस्तावेज पेश करने में असमर्थ रहते हैं, पर 681 डॉलर प्रति टन की दर से शुल्क लगेगा. यह पूरा शुल्क अगले 5 वर्षों तक भारतीय करेंसी में ही वसूला जाएगा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवैभव सूर्यवंशी को नंबर-3 पर भेजने पर उठे सवाल, मुरली कार्तिक बोले- ओपनिंग करानी चाहिए थी
    Next Article ‘रामायण’ का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज, राम-सीता के विवाह की झलक ने मोहा मन

    Related Posts

    बेंगलुरु की IT कंपनियों को DK शिवकुमार की चेतावनी, कन्नड़ भाषियों को नौकरी में नजरअंदाज किया तो होगी कार्रवाई

    October 26, 2026

    सूरत में डिलीवरी ब्वॉय ने चुराए 4 लाख से ज्यादा के पार्सल, आईफोन, जींस से लेकर टूथपेस्ट तक किये गायब

    October 26, 2026

    ‘रामायण’ का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज, राम-सीता के विवाह की झलक ने मोहा मन

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बेंगलुरु की IT कंपनियों को DK शिवकुमार की चेतावनी, कन्नड़ भाषियों को नौकरी में नजरअंदाज किया तो होगी कार्रवाई

    सूरत में डिलीवरी ब्वॉय ने चुराए 4 लाख से ज्यादा के पार्सल, आईफोन, जींस से लेकर टूथपेस्ट तक किये गायब

    ‘रामायण’ का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज, राम-सीता के विवाह की झलक ने मोहा मन

    भारत में चीन डंप नहीं कर पाएगा सस्ता माल, पेंट बनाने में यूज होने वाले केमिकल पर लगा भारी टैक्स

    वैभव सूर्यवंशी को नंबर-3 पर भेजने पर उठे सवाल, मुरली कार्तिक बोले- ओपनिंग करानी चाहिए थी

    तिलक वर्मा के निशाने पर टी20 का बड़ा रिकॉर्ड, जेम्स विंस को पीछे छोड़ने का मौका

    JDU से निष्कासन पर अनंत सिंह का पलटवार, बोले- अपनी पार्टी बनाएंगे, नीतीश कुमार के बाद कुछ नहीं बचा

    राजस्थान की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, आधे घंटे में पूरा प्लांट जलकर राख; आसपास की इकाइयों पर भी मंडराया खतरा

    टेल्को में बड़ी चोरी: रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मचारी के क्वार्टर से 20 लाख के गहने और नकदी गायब

    मोहन भागवत का विजयादशमी संदेश: मतभेद अनेक फिर भी भारत एक, यही है राष्ट्रीय एकता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.