Author: dhiraj Kumar

जन सत्याग्रह ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सौंपा मांग पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एवं पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। संस्था ने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 से लगातार प्रयासों के बावजूद एमजीएम अस्पताल में जन औषधि केंद्र अब तक शुरू नहीं हो सका है। मांग पत्र में जिले के सभी सदर अस्पतालों में जन औषधि केंद्र की शुरुआत, नवजात शिशुओं के पीलिया उपचार हेतु फोटोथेरेपी सुविधा, प्राइवेट अस्पतालों में कानूनन पुअर बेड की व्यवस्था, तथा सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी केंद्रों का क्लिनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट 2010 के तहत…

Read More

नेवल टाटा हॉकी एकेडमी ने राष्ट्रीय खेल दिवस का समापन संडे लीग फाइनल के साथ किय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 2 सितंबर। नेवल टाटा हॉकी एकेडमी (NTHA) ने पूर्वी सिंहभूम हॉकी संघ के तत्वावधान में नेशनल स्पोर्ट्स डे के अवसर पर आयोजित संडे हॉकी लीग के समापन समारोह के साथ सप्ताहभर चलने वाले उत्सव का समापन किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदक विजेताओं का एग्ज़िबिशन मैच, बच्चों का पेनाल्टी स्ट्रोक चैलेंज और पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ियों की संडे लीग में भावुक वापसी शामिल रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुकुल विनायक चौधरी (चीफ स्पोर्ट्स, टाटा स्टील एवं CEO JFC),…

Read More

सरयू राय ने किया मानगो में पावर सब स्टेशन का उद्घाटन अब मानगो को दो पावरग्रिडों से बिजली की आपूर्ति पहले मानगोवासी बिजली के लिए तरसते थे, अब बिजली व्यवस्था का दोहरा लाभ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने आज मानगो की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जवाहर नगर (मानगो) के रोड नंबर 15 में एक पावर सब स्टेशन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद सरयू राय ने कहा कि यह पावर सब स्टेशन बालीगुमा ग्रिड को कुंअर बस्ती के पावर सब स्टेशन के माध्यम से गम्हरिया पावर ग्रिड से जोड़ देगा…

Read More

सरयू राय ने किया राजस्थान विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में अतिरिक्त 6 कमरे का निर्माण कार्य का शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को साकची स्थित राजस्थान विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में अतिरिक्त 6 कमरे का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उक्त योजना का क्रियान्वयन जिला योजना अनाबद्ध निधि के मद से 52 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षा प्रतिनिधि एस पी सिंह और पवन सिंह, नीरज सिंह, जिला परिषद के कनीय अभियंता विजय भूषण, विवेक पाण्डेय, झुना सिंह, सुनिल सिंह आदि मौजूद थे।

Read More

साकची पूर्वी व बर्मामाइंस क्षेत्र को मिली विकास की सौगात सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने किया योजनाओं का शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के साकची पूर्वी और बर्मामाइंस को मंगलवार को बड़ी सौगात मिली। सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत दो योजनाओं का शिलान्यास किया। योजनाओं में साकची कालीमाटी गोलचक्कर से बसंत सेंट्रल रोड तक फ्लैंक में पेवर ब्लॉक और नाली मरम्मतीकरण, वहीं बर्मामाइंस के लक्ष्मीनगर व रामाधीन बगान में सड़कों का निर्माण शामिल है। इन कार्यों पर कुल 28.42…

Read More

कटघोरा रोड में शराब भट्टी स्थानांतरण के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन, वार्डवासियों में रोष राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद दीपका के कटघोरा रोड में शराब भट्टी स्थानांतरित किए जाने के आदेश के खिलाफ आज दिनांक 1.9.2025 को क्षेत्रवासियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। *इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल एवं पूर्व पार्षद रोहित कुमार जायसवाल ने किया*। वार्डवासियों के साथ विरोध जताते हुए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि कटघोरा रोड एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहाँ महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग रहते हैं। क्षेत्र में मंदिर,…

Read More

झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू हो: राजेश शुक्ल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने अधिवक्ता वैद्यनाथ उपाध्याय पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिसका स्थायी समाधान केवल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के लागू होने से संभव है। श्री शुक्ल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को ईमेल भेजकर बिना विलंब इस एक्ट को लागू करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता…

Read More

दीपका भाजपा सरकार के गलत निर्णय से भाजपा के पार्षद पति ने हीं आंदोलन पर जनता का दिया साथ राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद दीपका:- दीपका नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत दारू भट्टी को हटाने की मांग कई सालों से चल रही है परंतु अभी तक पाली रोड दिपका से दारू भट्टी नहीं हट पाई बीच-बीच में भाजपा के पार्षद अरुनीश तिवारी ने दारू भट्टी को दूसरे जगह स्थानांतरित करने के लिए आबकारी मंत्री से मुख्यमंत्री तक चिट्ठी पत्री दिए इस चिट्ठी पत्री से कलेक्टर ने कटघोरा रोड में ग्रामीण बैंक के बाजू से दारू भट्टी को स्थानांतरित करने…

Read More

थाना दिवस में थाना प्रभारी सुनी फरियादियों की समस्याएं, दर्जनों मामला का हुआ निष्पादन8 राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: छोटी छोटी समस्याओं के निष्पादन हेतु चतरा पुलिस कप्तान सुमित अग्रवाल की ओर से थानों में थाना दिवस चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हंटरगंज थाना में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता चतरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन ने की। एसडीपीओ ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए पुलिस पदाधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका समयबद्ध निष्पादन करें। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि शिकायतकर्ताओं को इधर-उधर भटकना…

Read More

सांसद विद्युत वरण महतो ने लिया एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण का जायजा, जल्द दूर होंगी बाधाएं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नेशनल हाईवे-33 पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य का सोमवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने NHAI के अधिकारियों और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से बातचीत कर निर्माण में आ रही बाधाओं की जानकारी ली। सांसद महतो ने भरोसा जताया कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग और पीएचडी विभाग से एनओसी को लेकर जो दिक्कतें थीं, उन्हें दूर कर लिया गया है, वहीं बिजली विभाग…

Read More