Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चौथा बाल मेला 14 से बोधि मैदान में होगा आयोजित -सुधीर सिंह बनाए गए मेला संयोजक
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चौथा बाल मेला 14 से बोधि मैदान में होगा आयोजित -सुधीर सिंह बनाए गए मेला संयोजक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चौथा बाल मेला 14 से बोधि मैदान में होगा आयोजित -सुधीर सिंह बनाए गए मेला संयोजक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा आयोजित चौथा बाल मेला इस बार 14 से 20 नवंबर तक बोधि मैदान, गरम नाला (राजेंद्र विद्यालय के समीप) में आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय श्री राय द्वारा आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में मेले का संयोजक सुधीर सिंह को बनाने की भी घोषणा हुई।

    बैठक के बारे में मंजू सिंह ने बताया कि बाल मेले में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनी पर बैठक में विशेष रूप से चर्चा की गई। 14 नवंबर को बाल मेले का उद्घाटन होगा और 20 नवंबर को इसका समापन समारोह होगा।

    बैठक में विधायक श्री राय ने कहा कि इस मेले में जमशेदपुर के सभी स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी जो भी बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें गूगल फार्म भरना होगा। बहुत जल्द गूगल फार्म सभी स्कूलों को भेज दिया जाएगा। दुर्गा पूजा के बाद सभी स्कूलों को निमंत्रण भेजा जाएगा और निजी तौर पर उनसे संपर्क भी साधा जाएगा।

    मंजू सिंह ने बताया कि मेले में बच्चों के लिए लाभकारी स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सातों दिन अलग-अलग आयु समूह के बच्चों के लिए खेलकूद, क्विज, योगा, चित्रांकन, निबंध, भाषण, गीत, नृत्य आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

    चौथा बाल मेला 14 से बोधि मैदान में होगा आयोजित -सुधीर सिंह बनाए गए मेला संयोजक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभिलाई इस्पात संयंत्र के धमन भट्टी ( ब्लास्ट फर्नेस)1480 सेंटीग्रेड तापमान और बूंद बूंद पानी को तरसते कर्मी
    Next Article सरयू राय ने शहीदी शताब्दी जागृति यात्रा का स्वागत किया

    Related Posts

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    June 4, 2026

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.