Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भिलाई इस्पात संयंत्र के धमन भट्टी ( ब्लास्ट फर्नेस)1480 सेंटीग्रेड तापमान और बूंद बूंद पानी को तरसते कर्मी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भिलाई इस्पात संयंत्र के धमन भट्टी ( ब्लास्ट फर्नेस)1480 सेंटीग्रेड तापमान और बूंद बूंद पानी को तरसते कर्मी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भिलाई इस्पात संयंत्र के धमन भट्टी ( ब्लास्ट फर्नेस)1480 सेंटीग्रेड तापमान और बूंद बूंद पानी को तरसते कर्मी

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    भिलाई:- भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन की बैठक संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू के नेतृत्व में भिलाई इस्पात मज़दूर संघ कार्यालय में सम्पन्न हुई ।एक मत से प्रबंधन के खिलाफ सभी ने अपनी बात रखी एवं नाराज़गी जताई ।प्रबंधन द्वारा लगातार कैपिटल रिपेयर के नाम पर करोड़ों का घोटाला एवं भ्रष्टाचार कैपिटल रिपेयर के बाद 5 दिसंबर 2024 को आरंभ हुआ भिलाई इस्पात संयंत्र का धमन भट्ठी क्रमांक 6 नौ महीने बाद भी मूलभूत सुविधाओं का मोहताज है।2025 में प्रबंधन कर्मचारियों के लिए  न नियमित पेयजल उपलब्ध करा पा रही है, न शौचालय,न प्रदुषण मुक्त बैठक कक्ष ही है।जहां पर कर्मचारी सुरक्षित बैठे ।ना ही सुरक्षा ।

     

    भीषण गर्मी धूल धुंआ गैस के बीच बारिश में काम करने वाले कर्मचारियों की इस विकट परिस्थिति से भिलाई इस्पात मजदूर संघ यूनियन ने उच्चाधिकारी से भी कई बार अवगत करवाया गया हैं, लेकिन नतीजा शून्य ही है।शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने से ई डी वर्क्स के आदेश पर कुछ दिन के लिए नियमित पेयजल बहाल किया गया था , किंतु बाद में अज्ञात कारणों से पुनः इसे बंद कर दिया जाता है । महारत्न कंपनी के मदर शाप की ऐसी बदहाली भविष्य की यह तस्वीर को उजागर करती है। कार्यस्थल की बदहाल परिस्थितियां अब प्रबंधन की प्राथमिकता में है भी या नहीं यह गंभीर प्रश्न है ?केवल उत्पादन के नाम पर कार्य स्थल पर असुरक्षा एवं बदहाली में कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं । कर्मचारियों के परेशानियों को भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन के द्वारा उच्चाधिकारियों तक लगातार पहुँचाने बाद भी प्रबंधन द्वारा मूलभूत सुविधाओं का अभाव समझ से परे है ।

     

    कर्मचारियों एवं यूनियनों की मांगों को पूरा नहीं करने से प्रबंधन के खिलाफ कर्मचारियों का ग़ुस्सा एवं आक्रोश प्रबंधन के ख़िलाफ़ बढ़ता ही जा रहा है ।

    केवल हज़ारों ठेका कर्मचारी अपितु स्थाई कर्मचारी भी भीषण शोषण के शिकार हैं। निरंतर कटती सुविधाओं के बीच असहाय कर्मचारी अब इतने उपेक्षित हो चुके हैं कि नौ महीने से नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग भी प्रबंधन पूर्ण नहीं कर पा रहा है। घटिया कैंटीन एवं गंदगी से परेशान विवश कर्मचारी अब घर से टिफिन के साथ साथ पेयजल भी बोतल में लाकर काम चला रहे हैं।घर से लाया हुआ एक बोतल पानी खत्म होने पर कर्मचारी के सामने ये दुविधा होती है कि वह अपने कार्यस्थल पर रहे या पानी की तलाश में इधर उधर भटके।बैठक में संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू,उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय संयुक्त महामंत्री प्रदीप पाल,सचिव पूरन लाल साहू ,राजेश बघेल,अविनाश वेगी,विवेक सिंह,अरूप राय,एवं धमन भट्टी सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे ।

    भिलाई इस्पात संयंत्र के धमन भट्टी ( ब्लास्ट फर्नेस)1480 सेंटीग्रेड तापमान और बूंद बूंद पानी को तरसते कर्मी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस 
    Next Article चौथा बाल मेला 14 से बोधि मैदान में होगा आयोजित -सुधीर सिंह बनाए गए मेला संयोजक

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.