उपायुक्त की अध्यक्षता में इंजीनियरिंग विभागों की समीक्षा, विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में इंजीनियरिंग विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पथ निर्माण कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति, विभागीय समन्वय एवं विभिन्न आधारभूत संरचना निर्माण की योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल, सरकारी भवन, सड़क, पुल-पुलिया जैसी योजनाओं को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जाए। लंबित भूमि अधिग्रहण कार्य शीघ्र पूर्ण करने और योजनाओं में गुणवत्ता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने…
Author: dhiraj Kumar
रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन का सातवां स्थापना दिवस मनाया गया * 40 यूनिट रक्त संग्रह, 60 लोगों का नेत्र जांच हुआ राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में शनिवार को सातवां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन के द्वारा व्यापक मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इसके तहद स्वास्थ्य शिविर एवं रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सभी कर्मचारी, विद्यार्थियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी इस स्वास्थ्य कैंप से लाभान्वित हुए। दीप प्रज्वलन कर और स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य शिविर मे शुगर जांच, ब्लड प्रेशर,…
राष्ट्रीय खेल दिवस पर टिन प्लेट स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, 400 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पर्यटन कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से टिन प्लेट स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो रहे, जबकि जिला उप विकास आयुक्त भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में जिले के लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चार प्रकार की खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। यहाँ चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सांसद विद्युत वरण महतो…
सोना देवी विश्वविद्यालय के फ्रेशर्स वीक ‘आगाज़-3’ के तीसरे दिन एनएसएस गतिविधियों की जानकारी एवं भजन संध्या का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सोना देवी विश्वविद्यालय के फ्रेशर्स वीक ‘आगाज़-3’ के तीसरे दिन नए विद्यार्थियों को एनएसएस की गतिविधियों से परिचित कराया गया। एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. शिवचंद्र झा व पतोतरी माली ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्रों को सामाजिक दायित्व, ग्रामीण विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि किताडीह गांव में विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं और सेवा के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व, देशभक्ति व एकता की भावना का विकास होता…
वारिस कॉलोनी व जवाहर नगर रोड नंबर 13 में नाली का काम अगले माह से शुरू होगा : अंसार खान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद से मुलाकात कर वारिस कॉलोनी तैयबा मस्जिद रोड और जवाहर नगर रोड नंबर 13 में नाली निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि लंबे समय से सड़क पर कचरा जमा है और बस्ती में बदबू फैल रही है। साथ ही वारिस कॉलोनी, जवाहर नगर रोड नंबर 14, ओल्ड पुलिया रोड नंबर 15 और…
उपायुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में जताया असंतोष, विलंब पर तय होगी जवाबदेही राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में अनाबद्ध निधि, डीएमएफटी, नीति आयोग फंड एवं सांसद/विधायक मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा में पाया गया कि कई योजनाएं निर्धारित समयसीमा पार होने के बाद भी पूर्ण नहीं हुई हैं। इस पर उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि योजना स्वीकृति के समय ही यथोचित अवधि का आकलन कर पूर्णता तिथि तय की जाए, विलंब की स्थिति में पदाधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। बैठक में पुल-पुलिया,…
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल के बीच एमओयू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, जमशेदपुर के बीच मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू का उद्देश्य विशेषकर मुसाबनी प्रखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाना है। समझौते के तहत गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान, सुरक्षित प्रसव…
सिदगोड़ा थाना के SI विकास कुमार का अशोभनीय व्यवहार, दुकानदार को माँ की गालियाँ देते CCTV वीडियो आया सामने, दुकानदार ने SSP को दी लिखित शिकायत भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाए सवाल—क्या यही है ‘मईयां सम्मान’? राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू स्थित एक दुकान में सब इंस्पेक्टर विकास कुमार का अशोभनीय आचरण एक बार फिर चर्चा में है। पीड़ित दुकानदार ने हिंदू जागरण मंच के नेता कौशिक स्वाईन के साथ भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद को वीडियो फुटेज सौंपते हुए मदद की गुहार लगाई। CCTV फुटेज में SI विकास कुमार दुकानदार को…
गुड़ाबांदा के किसान प्रतिनिधियों की गुमला में अध्ययन यात्रा, बकरी पालन को मिलेगी नई दिशा राष्ट्र संवाद संवाददाता जिला प्रशासन की पहल पर गुड़ाबांदा प्रखंड के किसान उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ.) से जुड़े 20 प्रतिनिधि गुमला स्थित ‘गोट ट्रस्ट’ के दो दिवसीय अध्ययन यात्रा (28 व 29 अगस्त) पर निकले हैं। इस यात्रा का उद्देश्य किसानों को बकरी पालन के आधुनिक तरीकों, स्वास्थ्य प्रबंधन एवं विपणन प्रणाली की जानकारी उपलब्ध कराना है। प्रतिनिधि यहां सीखेंगे कि ‘गोट ट्रस्ट’ किस प्रकार बकरी पालन सह बकरा विकास योजना का संचालन करता है, स्वस्थ नस्ल का विकास कैसे होता है और किस तरह दवा,…
जादूगोड़ा में साइबर अपराधियों का जाल, लाखों की ठगी, कई गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा:जादूगोड़ा क्षेत्र में साइबर अपराध तेजी से पैर पसार रहा है। बीते कुछ महीनों में ऑनलाइन ठगी के कई मामले सामने आए हैं। साइबर अपराधी फोन कॉल, व्हाट्सएप मैसेज और फर्जी लिंक के जरिए लोगों की बैंकिंग जानकारी हासिल कर रहे हैं और खातों से रुपये उड़ा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ठग खुद को बैंक प्रतिनिधि, बीमा एजेंट या सरकारी अधिकारी बताकर पीड़ितों से संपर्क करते हैं। इसके बाद वे ओटीपी, पासवर्ड और एटीएम पिन मांगते हैं। कई मामलों में मोबाइल पर फर्जी लिंक भेजकर…
