सोमेश की मौजूदगी में पाल कॉलोनी के दर्जनों महिला -पुरुष झामुमो में शामिल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गोपालपुर पंचायत के दहीगोड़ा स्थित पाल कॉलोनी में ग्रामीणों के बीच आयोजित बैठक में पूर्व विधायक सह स्कूली शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन जी के सुपुत्र श्री सोमेश चन्द्र सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
ग्रामीणों ने बैठक के दौरान पाल कॉलोनी की मूलभूत समस्याओं से अवगत करवाते हुए उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को पूरा समर्थन देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सौरभ बोस और मामोनी शीट के नेतृत्व में 35 परिवारों ने प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।
सोमेश चन्द्र सोरेन ने ग्रामीणों के विश्वास और समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि –
“झामुमो जनता की आकांक्षाओं और मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सदैव तत्पर है। युवाओं को समाज और प्रदेश का सच्चा निर्माणकर्ता बनना होगा और पार्टी हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ी रहेगी।”
इस मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, कालिपदो गोड़ाई, कानू सामंत, काजल डॉन, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, बिकाश मजूमदार, सुखलाल हांसदा, दशरथ हांसदा, विष्णु शर्मा, रिंकू सिंह, पंकज शीत, बिप्लव देहरी, बुलटी रॉय, सुषमा पाल समेत अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

