सड़क किनारे लगाए गए पेड़ों की अवैध कटाई, प्रशासन मौन। राष्ट्र संवाद संवाददाता बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉकरोमोरागडिया गांव में एक व्यक्ति द्वारा सड़क किनारे लगाए गए पेड़ों की धड़ल्ले से कटाई कर ढुलाई का काम किया जा रहा है।जब सड़क बनी थी तो उसके किनारे किनारे विभिन्न प्रजाति के पेड़ लगाए गए थे।कितनी भी तेज धूप हो राहगीरों को धूप और गर्मी का एहसास नहीं होता है।लेकिन पिछले कुछ दिन से पेड़ों की कटाई हो रही है सड़क वृक्ष विहीन हो जाएगी।बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति काफी दबंग है।उसके डर से ग्रामीण विरोध नहीं कर पा रहें।स्थानीय…
Author: dhiraj Kumar
पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 70 लाख की लागत से छात्रावास का निर्माण होगा राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कोवाली में सरस्वतीधाम नव निर्माण अभियान के मुख्य दाताश्री मातुश्री काशीवा हरिभाई गोटी चेरीटेबल ट्रस्ट सुरत द्वारा 70 लाख की लागत से बनने वाली छात्रावास का शिलान्यास किया गया। मौके पर सूरत के धनजी भाई वनानी ने कहा हमारा लक्ष्य गरीब शोषित आदिवासी बहुल क्षेत्र में शिक्षा का विकास करना है। इसी उद्देश्य को मद्देनजर रखते हुए हमारी ट्रस्ट कोवाली में छात्रावास निर्माण करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री…
रंग लाया विधायक सरयू राय का प्रयास, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के दोनों पंप अब चालू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय का प्रयास रंग लाया। नवरात्र के प्रथम दिन, सोमवार को जवाहर नगर, रोड नंबर 15, मानगो स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का 150 हॉर्स पावर का पंप चालू हो गया। 150 एचपी का एक पंप पहले ही चालू हो गया था। दूसरा पंप आज से चालू हो गया। अब दोनों पंप निर्बाध गति से चल रहे हैं। इन दोनों मोटर पंपों के चालू हो जाने से मानगो क्षेत्र के निवासियों को सुचारू जलापूर्ति हो सकेगी। सोमवार…
सिंह मेडिट्रस्ट ने जमशेदपुर में आयोजित किया फ्री मेगा हेल्थ चेकअप कैंप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुँचाने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सिंह मेडिट्रस्ट ट्रस्ट ने रविवार को मानगो डायगुट्टू क्षेत्र में फ्री मेगा हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया। शिविर में आसपास के सैकड़ों लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराई। कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट, ईसीजी, बीएमआई, नेत्र परीक्षण, महिला स्वास्थ्य और सामान्य रोगों की जांच की। गंभीर बीमारियों की पहचान पर परामर्श दिया गया और ज़रूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं। गंभीर मामलों को बड़े…
नमन अखंड तिरंगा यात्रा- 2026 में देशभक्ति की अलख जगाने आयेंगे सांसद मनोज तिवारी – काले नमन अखंड तिरंगा यात्रा- 2026 में देशभक्ति की अलख जगाने आयेंगे सांसद मनोज तिवारी – काले आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देती है यह यात्रा प्रत्येक वर्ष 23 मार्च को निकलती है गरिमामयी अखंड तिरंगा यात्रा आगामी वर्ष यात्रा का लगातार 11वाँ वर्ष भारत माता की जय और वंदेमातरम् से गूंज उठता है पूरा शहर नमन संस्था पूरे वर्ष शहीदों का करती है स्मरण शहीदों के सम्मान और नशामुक्त भारत के संकल्प हेतु निरंतर कार्यरत है नमन परिवार राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली,…
भारत को भविष्य में अपना रास्ता खुद बनाना होगा : मोहन भागवत राष्ट्र संवाद संवाददाता नयी दिल्ली, 21 सितंबर – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत को अमेरिका के शुल्क और आव्रजन फैसलों जैसी समस्याओं से निपटने के लिए तुरंत कदम उठाने होंगे, लेकिन भविष्य में ऐसी दिक्कतों से बचने के लिए विकास का अपना रास्ता खुद बनाना होगा। पुस्तक विमोचन समारोह में भागवत ने कहा कि आज की वैश्विक समस्याएं पिछले 2000 वर्षों से अपनाई गई खंडित विकास दृष्टि का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि भारत को जीवन के चार लक्ष्यों – अर्थ,…
स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी कुंजी – अर्जुन मुण्डा आदिवासी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन सेवा कार्य की प्रेरणा मुझे अपने पिताजी से मिली है – अभिशेख मुण्डा संयोजक सुश्री माधवी जवानपुरिया का रहा विशेष योगदान , पिछले तीन महीने से कर रही थी जी तोड़ मेहनत राष्ट्र संवाद संवाददाता आदिवासी वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में कुचाई प्रखंड के दलभंगा हाई स्कूल मैदान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच शिविर में क्षेत्र के भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श…
नवरात्रि अनुष्ठान एवं साधना का लिया संकल्प राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :गायत्री परिवार का नवयुग दल युवा प्रकोष्ठ के द्वारा गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में आज संध्या 6:00 बजे कल से प्रारंभ हो रहे नवरात्रि के विधिवत अनुष्ठान एवं साधना के संकल्प का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें श्री शंभू नाथ दुबे ने सभी गायत्री साधकों को नवरात्रि साधना हेतु संकल्पित कराया यह अनुष्ठान महानवमी के दिन पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।
कुशवाहा संघ जमशेदपुर ने आयोजित किया मेगा रक्तदान शिविर, 101 यूनिट रक्त संग्रह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची स्थित कुश भवन में कुशवाहा संघ जमशेदपुर द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ डॉक्टर कुंदन कुमार, डॉक्टर अर्चना डोडिया, साकची थाना के एसआई जितेंद्र कुमार वर्मा एवं संघ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में कुल 101 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। सभी रक्तदाताओं को गिफ्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में…
आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 मोतियाबिंद रोगियों का दोनों आंख का फेको सर्जरी किया गया झारखंड के रहने वाले 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों का पूर्णिमा नेत्रालय में हो रहा है फेको सर्जरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 मोतियाबिंद रोगियों 1 महीने के अंतराल में दोनों आंख का फेको सर्जरी का निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया । दवा एवं चश्मा पहना कर उनका स्वागत किया गया।आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा…
