4 सितंबर को टाटानगर स्टेशन चौक पर भाजपा का एकदिवसीय धरना, जनसमस्याओं के समाधान की करेंगे मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर आगामी 4 सितंबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन चौक स्थित शिव मंदिर के समीप एकदिवसीय धरना देगी। यह धरना सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इसमें सुंदरनगर, घाघीडीह, बागबेड़ा, जुगसलाई और परसुडीह क्षेत्रों के मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्ष शामिल होंगे। धरना के माध्यम से जिला प्रशासन और संबंधित सक्षम अधिकारियों से आगामी पर्व-त्यौहारों को देखते हुए आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।…
Author: dhiraj Kumar
ट्रेलर चालक से सोने का लॉकेट झपटकर भागे शातिर, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार” राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सोनारी थाना क्षेत्र के डोबो पुल के पास बुधवार दोपहर एक ट्रेलर चालक से छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने महज कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह और विक्की सिंह उर्फ लंगड़ा के रूप में हुई है। दोनों गोलमुरी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। डीएसपी मुख्यालय-2 मनोज कुमार ठाकुर ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि ट्रेलर चालक शौच के लिए सड़क…
टाटा मोटर्स में बोनस समझौते के बाद जश्न, इंजन डिवीजन में कटा केक, यूनियन नेताओं का भव्य स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।टाटा मोटर्स में हुए बोनस समझौते के बाद कंपनी के विभिन्न डिवीजनों में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह का जोरदार स्वागत जारी है। गुरुवार को रियर एक्सल डिवीजन और इंजन डिवीजन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह रियर एक्सल डिवीजन में आयोजित समारोह में यूनियन नेताओं को अंगवस्त्र और मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान बनाए रखना यूनियन की…
जमशेदपुर: सिदगोड़ा में स्कूटी में लगी अचानक आग, देखते ही देखते जलकर राख राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल के पास गुरुवार को एक स्कूटी में अचानक आग लग गई, जिससे पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, विजय मुंडा अपनी स्कूटी से ड्यूटी से लौट रहे थे। रास्ते में पेट्रोल खत्म होने पर उन्होंने पास के पेट्रोल पंप से 2 लीटर पेट्रोल भरवाया। मर्सी अस्पताल के पास पहुंचने पर अचानक गाड़ी रुक गई। चालक ने स्कूटी को स्टार्ट करने की कोशिश की, तभी स्पार्क होकर आग लग गई। स्थानीय लोगों और चालक ने…
मानगो फ्लाईओवरः पायल सिनेमा की तरफ जाने वाले रास्ते को दोतरफा करने पर विचार करेगी सरकार विधानसभा में सरयू राय ने उठाया था मुद्दा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से मानगो फ्लाईओवर के डिजाईन में संशोधन कर पायल सिनेमा की ओर से आने-जाने वाले ट्रैफिक के लिए रैम्प को दोतरफा करने, अन्ना चौक से गोविन्दपुर पथ को शीघ्र आरंभ करने, भुईंयाडीह-लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी तक जाने वाले स्वर्णरेखा नदी के उपर फोर लेन पुल का काम शुरू करने, कदमा-शास्त्री नगर ब्लॉक नम्बर-4 से नदी किनारे…
भरत सिंह ने सिद्धि विनायक की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी श्री भरत सिंह आज घाटशिला पहुँचे, जहाँ उन्होंने श्री श्री गणेश पूजा ए ब्लॉक मौभंडार घाटशिला में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। यह पूजा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री रविशंकर सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई। श्री भरत सिंह ने सिद्धि विनायक की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की और महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता श्री मनोज सोनी, राजेश सिंह, लखविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, राजेश चावला, आयुष सिंह,…
व्यापक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करते हुए आगामी तीस अगस्त को रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन मनाएगा अपना सातवां स्थापना दिवस. राष्ट्र संवाद संवाददाता रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन आगामी 30 अगस्त , शनिवार को अपना सातवां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर इस वर्ष कॉलेज प्रबंधन ने विस्तृत रूप से मेडिकल कैंप का आयोजन किया है । इसके तहत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से चिकित्सकों का आगमन होगा और महाविद्यालय के सभी कर्मचारी, विद्यार्थियों के साथ-साथ आसपास के समुदाय के लोग भी इस स्वास्थ्य कैंप से लाभान्वित होंगे। इस हेल्थ कैंप में रक्तदान शिविर का आयोजन वॉलंटरी ब्लड…
झारखंड में सवर्ण आयोग गठन की मांग, सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता सवर्ण महासंघ फाउंडेशन का एक प्रतिनिधि मंडल, राष्ट्रीय अध्यक्ष धनुर्धर त्रिपाठी के नेतृत्व में, आज राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला और बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी सवर्ण आयोग के गठन की मांग की। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को इस पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। त्रिपाठी ने कहा कि सवर्ण समाज को छोड़कर देश के अन्य चार वर्गों — ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक — को पार्टीगत हिस्सेदारी, मंच, मोर्चा और आयोग जैसी संस्थागत सुरक्षा प्राप्त है, जबकि सवर्ण समाज वंचित…
303 करोड़ का तोहफ़ा! टाटा स्टील कर्मचारियों को मिलेगा बंपर बोनस, 6 सितंबर तक खाते में आएंगे पैसे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए त्योहारी तोहफ़ा आ गया है। कंपनी और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता गुरुवार को संपन्न हो गया। समझौते पर टाटा स्टील के एमडी एवं सीईओ टी.वी. नरेंद्रन और यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी (टुन्नू) समेत यूनियन पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। यूनियन की सख़्त पैरवी के बाद इस साल भी कुल 303.13 करोड़ रुपये बोनस के रूप में कर्मचारियों को मिलेंगे। तय फार्मूले के तहत राशि 273 करोड़ रुपये बन रही थी, लेकिन…
सरकार कंपनियों की दलाली में, श्रमिकों के हक पर खामोश : पूर्णिमा साहू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।झारखंड विधानसभा में निजी कंपनियों में स्थायी प्रकृति की नौकरियों को ठेकेदारी प्रथा से कराए जाने का मुद्दा गरमा गया। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार से पूछा कि क्यों टिमकेन, टाटा रायसन, टाटा ब्लूस्कोप, टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड जैसी कंपनियों में वर्षों से ठेका कर्मियों को स्थायी नहीं किया जा रहा। सरकार का चौंकाने वाला जवाब सरकार ने कहा कि उसे इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। साहू ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा —…
