दुर्गा पूजा की तैयारी : केंद्रीय समिति ने टाटा स्टील यूआईएसएल संग बैठक कर रखी मांगें राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति और टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से टूटी सड़कों की मरम्मत, विसर्जन घाट की स्थिति सुधार, पंडालों में स्वच्छता व डस्टबिन उपलब्ध कराने, कीचड़ से राहत के लिए स्लैग आपूर्ति जैसी मांगें उठाई गईं। जुस्को पदाधिकारी आर.के. सिंह ने आश्वासन दिया कि बारिश थमते ही सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर होगी। इसके अलावा, अस्थायी स्ट्रीट लाइट, पार्किंग…
Author: dhiraj Kumar
एसईसीएल की संपत्ति की चोरी मामले में सतर्कता विभाग की कार्यवाही, 6 कर्मी निलंबित *राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद* *एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के 6 कर्मियों को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित कोरबा:- एसईसीएल के सतर्कता विभाग ने अपने सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कंपनी की संपत्ति की चोरी में संलिप्त कर्मियों की पहचान की है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरबा क्षेत्र की रजगामार एवं ढेलवाड़ीह खदानों के कुछ कर्मियों द्वारा स्टोर से सामान इशू करवाने के बाद लोहे/स्क्रैप को कबाड़ी की दुकानों पर बेचे जाने की गतिविधि सामने आई थी। सतर्कता…
*110 करोड़ के केबल घोटाले की होगी जांच,ISI मार्क की जगह लगे लोकल तार* *राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद* *कोरबा में आरडीएसएस योजना के तहत लगाए गए एरियल बंच केबल के कार्य में 110 करोड़ का घोटाला सामने आया है।* कोरबा:- केंद्र सरकार के संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत जिले में कराए गए 110 करोड़ के कार्य में व्यापक गड़बड़ी किया जाना उजागर हुआ है। बिजली लाइस कम करने 60 किलोमीटर में निम्न दाब (एलटी लाइन) की खुली तारों की जगह एरियल बंच केबल (एबीसी) लगाया जाना था। काम तो किया गया, पर आइएसआइ मार्क और बीएस प्रमाणित…
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की पहली कार्यसमिति बैठक 31 अगस्त को जमशेदपुर में राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्यसमिति की बैठक का भव्य आयोजन रविवार, 31 अगस्त 2025 को पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में रीवाह रिज़ॉर्ट एंड बैंक्वेट, एनएच-33, जमशेदपुर में किया जाएगा। बैठक का संचालन प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा, जिसकी तैयारी जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में की जा रही है। बैठक का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे से होगा। इस बैठक में प्रांतीय परामर्शदात्री समिति सदस्य, संरक्षक मंडल सदस्य, प्रांतीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य…
मनमानी शुल्क वसूली और पार्किंग कर्मचारियों के व्यवहार पर बिफरे सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में यात्रियों/नागरिकों से मनमानी शुल्क वसूलने और पार्किंग कर्मचारियों द्वारा भयादोहन करने पर कड़ी नाराजगी जतायी है। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक ने रेलवे और ठेकेदार के बीच हुए समझौता शर्तों के बाबत जानकारी मांगी और कहा कि 5 घंटे वाहन खड़ा करने के एवज में वसूला गया 5310 रुपये न्याय संगत नहीं प्रतीत होता। यहां टाटा नगर रेलवे के एरिया मैनेजर के भेजे ज्ञापन में सरयू राय ने लिखा कि विगत दिनों…
सोना देवी विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स वीक का दूसरा दिन : खेल प्रतियोगिताओं और प्रेरक व्याख्यानों से सजी दिनचर्या राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सोना देवी विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स वीक के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खेल प्रशिक्षिका कोमल सिन्हा ने विद्यार्थियों को जीवन में खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए की। उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनके योगदान का भी परिचय कराया। खेल प्रशिक्षक डॉ. अनिल जॉन बिलुंग ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न इनडोर और आउटडोर खेलों की जानकारी दी। फ्रेशर्स वीक के पहले सत्र में सिस्टर निवेदिता…
काले ने सैकड़ों स्थानों पर टेका माथा, लिया गणपति जी का आशीर्वाद राष्ट्र संवाद संवाददाता वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी सरदार अमरप्रीत सिंह काले ने गणेश उत्सव के अवसर पर आज सैंकड़ों पूजा पंडालों में पहुंचकर माथा टेका और विघ्नहर्ता गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। काले ने कहा कि “भाईचारे और सामाजिक एकता को शशक्त बनाने में आने वाले सभी विघ्नों का नाश करें गणपति बप्पा।” उन्होंने युवाओं और नौनिहालों की ओर इशारा करते हुए कहा कि “हम क्या और क्यों कर रहे हैं, यह नई पीढ़ी देखती है। इसलिए हमें उनके लिए एक बेहतर उदाहरण बनना चाहिए और…
सरायकेला में फर्जी कंपनी का भंडाफोड़, नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों युवकों से ठगी राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला।झारखंड में फर्जी कंपनियों के जरिए नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। इस बार चांडिल कपाली ओपी क्षेत्र से स्थानीय लोगों ने ठगी कर रहे युवकों को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी कई दिनों से तमोलिया क्षेत्र में डेरा डालकर देशभर से आए भोले-भाले युवकों को नौकरी का झांसा देकर मोटी रकम वसूल रहे थे। बताया जाता है कि ठगों ने युवकों से पैसे लेकर उन्हें प्रोडक्ट प्रचार…
आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोन मंडप, सिदगोड़ा में हुआ। उद्घाटन प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी सचिदानंद महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारियों और जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका और सामाजिक विकास जैसे आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास और समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित है। कार्यक्रम…
संगठन सृजन अभियान को तेज करने के निर्देश, 29 अगस्त को प्रदेश प्रभारी के. राजू का आगमन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर संगठन सृजन अभियान को गति देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता 29 अगस्त को दोपहर 2 बजे दिवंगत पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने और श्रद्धांजलि देने आएंगे। इस अवसर…
