घासी समाज को ST दर्जा देने की मांग तेज
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची:आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक ने घासी समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने की मांग उठाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित संबंधित अधिकारियों को ईमेल पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की अपील की।
नायक ने कहा कि घासी समाज छोटानागपुर का मूल निवासी है, जिसकी भाषा, परंपरा और जीवनशैली पूरी तरह आदिवासी स्वरूप की है। ब्रिटिश शासनकाल में इसे primitive tribe माना गया था, लेकिन 1950 में गलत तरीके से अनुसूचित जाति (SC) में डाल दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तीन से छह माह में ठोस कदम नहीं उठाए तो घासी समाज संवैधानिक दायरे में शांतिपूर्ण आंदोलन तेज करेगा।

