आम्रपाली कोल परियोजना: विस्थापित रैयतों की समस्याओं पर सांसद–विधायक का आश्वासन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
टंडवा। आम्रपाली कोल परियोजना के विस्थापित गांव कुमडांग कला में रविवार को स्वागत सह आभार समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद कालीचरण सिंह और विधायक उज्जवल दास ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
ग्रामीण प्रतिनिधियों ने फॉरेस्ट डायवर्सन, मुआवजा, रोजगार और प्रदूषण जैसी समस्याओं से अवगत कराया। सांसद सिंह ने रैयतों के हक दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन में भी साथ देंगे। विधायक दास ने भी समस्याओं को विधानसभा में उठाने का भरोसा दिया। मौके पर बड़ी संख्या में विस्थापित और प्रभावित ग्रामीण मौजूद रहे और लंबे समय बाद रैयत एकजुट नजर आए।

