आत्मनिर्भर भारत की दिशा में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को संबोधन से प्रेरणा लेते हुए जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली ने लोगों से अपील की है कि वे वही सामान खरीदें जो #MadeInIndia हो।
उन्होंने कहा कि ऐसा सामान, जिसमें हमारे देश के नौजवानों की मेहनत झलकती है और हमारे बेटे-बेटियों का पसीना तथा परिश्रम समाया होता है, उसे अपनाना ही देश की प्रगति में हमारा सबसे बड़ा योगदान होगा काली ने बताया कि GST Bachat Utsav जैसे अभियानों से लोगों को न केवल गुणवत्तापूर्ण और सस्ता सामान उपलब्ध होगा, बल्कि इससे देश की अर्थव्यवस्था और स्थानीय उद्योगों को भी सशक्त समर्थन मिलेगा। उन्होंने आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दें और आत्मनिर्भर भारत निर्माण की दिशा में अपना सहयोग सुनिश्चित करें।

