प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिली मजबूती : राजेश शुक्ल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन ने स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लागू किए गए नए स्वरूप के जीएसटी से मध्यम वर्ग और नए मध्यम वर्ग को आर्थिक राहत मिली है। साथ ही, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर कर छूट एवं आर्थिक प्रोत्साहन से आमजन को बड़ी राहत प्रदान की गई है। शुक्ल ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए इसे लोक कल्याण का ऐतिहासिक कदम बताया।

