भाजयुमो ने आयोजित की ‘नमो युवा रन’, नशा मुक्त जमशेदपुर के लिए दौड़े हजारों युवा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने सैक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के पास “नमो युवा रन” मैराथन का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और सांसद विद्युत वरण महतो ने हरी झंडी दिखाकर किया।
करीब 5 किलोमीटर लंबी इस दौड़ में हजारों युवाओं ने भाग लेकर नशा मुक्त और अपराध मुक्त जमशेदपुर का संकल्प लिया। विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई। नेताओं ने इसे फिट इंडिया मूवमेंट, युवा जागरूकता और राष्ट्रभक्ति को प्रोत्साहित करने वाला अभियान बताया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों का आभार जताया।

