Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रेलर चालक से सोने का लॉकेट झपटकर भागे शातिर, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार”
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड हजारीबाग

    ट्रेलर चालक से सोने का लॉकेट झपटकर भागे शातिर, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार”

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 28, 2025Updated:August 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ट्रेलर चालक से सोने का लॉकेट झपटकर भागे शातिर, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार”

    राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सोनारी थाना क्षेत्र के डोबो पुल के पास बुधवार दोपहर एक ट्रेलर चालक से छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने महज कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह और विक्की सिंह उर्फ लंगड़ा के रूप में हुई है। दोनों गोलमुरी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

     

    डीएसपी मुख्यालय-2 मनोज कुमार ठाकुर ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि ट्रेलर चालक शौच के लिए सड़क किनारे रुका था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और चालक के गले से सोने का लॉकेट झपटकर फरार हो गए। चालक ने साहस का परिचय देते हुए बाइक का नंबर नोट कर लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

     

    पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इलाके में छापेमारी की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया सोने का लॉकेट साकची स्थित एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान से बरामद किया। पुलिस स्वर्ण दुकानदार से भी पूछताछ कर रही है।

     

    डीएसपी ठाकुर ने कहा कि ट्रेलर चालक की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो पाई। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहे हैं। फिलहाल, दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

    ट्रेलर चालक से सोने का लॉकेट झपटकर भागे शातिर पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार”
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स में बोनस समझौते के बाद जश्न, इंजन डिवीजन में कटा केक, यूनियन नेताओं का भव्य स्वागत
    Next Article 4 सितंबर को टाटानगर स्टेशन चौक पर भाजपा का एकदिवसीय धरना, जनसमस्याओं के समाधान की करेंगे मांग

    Related Posts

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.