Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल: एसटीएफ ने हावड़ा से जैश के आतंकवादी हमीम मंडल के संदिग्ध सहयोगी को किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल: एसटीएफ ने हावड़ा से जैश के आतंकवादी हमीम मंडल के संदिग्ध सहयोगी को किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskAugust 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता, तीन अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कथित जासूसी नेटवर्क की जांच के सिलसिले में सोमवार को हावड़ा से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध गुर्गे हमीम मंडल के एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

     

    अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान आदित्य सिंह उर्फ राज उर्फ राजू के रूप में हुई है जिसे हमीम मंडल और उसकी कथित सहयोगी अर्पिता सरकार से पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर पड़ोसी जिले हावड़ा के ‘बेलिलियस रोड’ से पकड़ा गया।

    अधिक विवरण साझा न करते हुए एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान मिले सटीक सुरागों के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है। अब हमारा ध्यान इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने पर केंद्रित है। इस सिलसिले में अब तक हमने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।’’

    जांचकर्ताओं को संदेह है कि आदित्य एक ऑनलाइन गेमिंग मंच के जरिए मंडल के संपर्क में आया और बाद में इस कथित साजिश में शामिल हो गया।

    एसटीएफ अधिकारी के अनुसार, मंडल ने कथित तौर पर मौके का फायदा उठाकर आदित्य को अपने प्रभाव में लिया और उसे अपने नेटवर्क से जोड़ लिया।

    अधिकारी ने कहा, ‘‘मंडल ने उसे शहरी विकास राज्य मंत्री उमेश राय और उनके बेटे पर कड़ी नजर रखने का काम सौंपा था। उस पर दोनों से जुड़ी जानकारी एकत्र करने और उसे आरोपी के साथ साझा करने का संदेह है।”

    गिरफ्तार आरोपी की भूमिका के बारे में अधिकारी ने बताया कि आदित्य पर राय की गतिविधियों की तस्वीरें खींचने और उन्हें मंडल को भेजने का संदेह है।

    उन्होंने कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं कि क्या वे मंत्री को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।’’

    अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच एक अहम मोड़ पर है। हम प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका का पता लगाने और संचार की पूरी कड़ी की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। पूछताछ के दौरान जुटाई गई जानकारी से हमें नेटवर्क और उसकी गतिविधियों को विस्तार से समझने में मदद मिलेगी।’’

    अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले किसी आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक मंत्रिपरिषद का विस्तार आज, 20 मंत्री लेंगे शपथ
    Next Article पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की विरासत का अहम हिस्सा : मणिपुर के उपमुख्यमंत्री

    Related Posts

    बांकीपुर उपचुनाव: 12वें दौर की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर छह हजार से अधिक मतों से आगे

    August 3, 2026

    सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देर रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार

    August 3, 2026

    पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की विरासत का अहम हिस्सा : मणिपुर के उपमुख्यमंत्री

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बांकीपुर उपचुनाव: 12वें दौर की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर छह हजार से अधिक मतों से आगे

    सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देर रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार

    पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की विरासत का अहम हिस्सा : मणिपुर के उपमुख्यमंत्री

    पश्चिम बंगाल: एसटीएफ ने हावड़ा से जैश के आतंकवादी हमीम मंडल के संदिग्ध सहयोगी को किया गिरफ्तार

    कर्नाटक मंत्रिपरिषद का विस्तार आज, 20 मंत्री लेंगे शपथ

    वित्त मंत्री ने लोकसभा में बैंककार बही साक्ष्य विधेयक पेश किया

    केरल के रबर क्षेत्र में रम्बूटान फल किसानों के लिए बना उम्मीद की नई रोशनी

    जयदा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर गंगे का जयघोष, सुवर्णरेखा तट पर पहली बार भव्य गंगा महाआरती का आयोजन

    एमजीएम थाना क्षेत्र में नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 88 लीटर शराब समेत भारी मात्रा में सामान जब्त

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.