Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बांकीपुर उपचुनाव: 12वें दौर की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर छह हजार से अधिक मतों से आगे
    Breaking News Headlines पटना बिहार

    बांकीपुर उपचुनाव: 12वें दौर की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर छह हजार से अधिक मतों से आगे

    News DeskBy News DeskAugust 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना, तीन अगस्त (भाषा) बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को मतगणना के 12वें दौर के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार पर 6,646 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं।

    निर्वाचन आयोग के अनुसार, 31 में से 12 दौर की मतगणना पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर को 23,756 मत मिले हैं, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 17,110 मत प्राप्त हुए हैं।

    राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी 48,50 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर हैं।

    बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर भाजपा से यह सीट छीनने में सफल होते हैं या नहीं।

    बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जनता का जो भी फैसला होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा।

    उन्होंने कहा, ‘‘ये शुरुआती रुझान हैं। कुछ और दौर की मतगणना के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। हमें उम्मीद है कि जनादेश राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में होगा, क्योंकि हमने सभी जातियों, धर्मों और समुदायों के लोगों के विकास के लिए काम किया है।’’

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण इस सीट के रिक्त होने के बाद यह उपचुनाव जरूरी हो गया है। भाजपा ने इस सीट से अपने युवा मोर्चा के नेता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।

    राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा गुप्ता को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले 2025 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के नितिन नवीन से 50,000 से अधिक मतों के अंतर से पराजित हुई थीं।

    उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को हुए मतदान में 34.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था जो पिछले विधानसभा चुनाव में हुए 41.45 प्रतिशत मतदान की तुलना में सात प्रतिशत से अधिक कम रहा।

    मतगणना शुरू होने से पहले राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

    इस बीच, पटना में मिठाई की कई दुकानों पर भाजपा कार्यकर्ता लड्डू तैयार करवाते दिखे गए। उनका दावा है कि नीरज कुमार सिन्हा की जीत तय है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देर रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार

    Related Posts

    सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देर रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार

    August 3, 2026

    पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की विरासत का अहम हिस्सा : मणिपुर के उपमुख्यमंत्री

    August 3, 2026

    पश्चिम बंगाल: एसटीएफ ने हावड़ा से जैश के आतंकवादी हमीम मंडल के संदिग्ध सहयोगी को किया गिरफ्तार

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बांकीपुर उपचुनाव: 12वें दौर की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर छह हजार से अधिक मतों से आगे

    सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देर रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार

    पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की विरासत का अहम हिस्सा : मणिपुर के उपमुख्यमंत्री

    पश्चिम बंगाल: एसटीएफ ने हावड़ा से जैश के आतंकवादी हमीम मंडल के संदिग्ध सहयोगी को किया गिरफ्तार

    कर्नाटक मंत्रिपरिषद का विस्तार आज, 20 मंत्री लेंगे शपथ

    वित्त मंत्री ने लोकसभा में बैंककार बही साक्ष्य विधेयक पेश किया

    केरल के रबर क्षेत्र में रम्बूटान फल किसानों के लिए बना उम्मीद की नई रोशनी

    जयदा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर गंगे का जयघोष, सुवर्णरेखा तट पर पहली बार भव्य गंगा महाआरती का आयोजन

    एमजीएम थाना क्षेत्र में नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 88 लीटर शराब समेत भारी मात्रा में सामान जब्त

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.