Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देर रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देर रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देर रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार

    रांची | सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पहाड़ी मंदिर में रविवार देर रात से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सोमवार सुबह करीब 3 बजे मंगला आरती और विशेष पूजा-अर्चना के बाद सुबह 4 बजे मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया।

    श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, पूरे मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से की जा रही है।

    पहाड़ी मंदिर समिति के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के स्वयंसेवक भी श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन और जलाभिषेक कराने में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्वक जलाभिषेक करने की अपील की है।

    भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देर रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की विरासत का अहम हिस्सा : मणिपुर के उपमुख्यमंत्री
    Next Article बांकीपुर उपचुनाव: 12वें दौर की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर छह हजार से अधिक मतों से आगे

    Related Posts

    बहरागोड़ा: मधुआबेड़ा गाँव से 22 कांवरिया पैदल पहुंचे थाना परिसर शिव मंदिर

    August 10, 2026

    सरायकेला में 12 अगस्त को रोजगार मेला, एक हजार से अधिक पदों पर अवसर

    August 10, 2026

    आर्का जैन कॉलेज मार्ग से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बहरागोड़ा: मधुआबेड़ा गाँव से 22 कांवरिया पैदल पहुंचे थाना परिसर शिव मंदिर

    सरायकेला में 12 अगस्त को रोजगार मेला, एक हजार से अधिक पदों पर अवसर

    आर्का जैन कॉलेज मार्ग से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    दो साल बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने पर भड़के विधायक संजीव सरदार, दो संवेदक होंगे डिबार

    छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

    छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध : अर्जुन मुंडा

    VB-G-RAM-G के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर तीन स्तरों पर प्रशिक्षण

    सुल्तानगंज पहुंची बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवर यात्रा

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.