परविंदर भाटिया और मनप्रीत ने टाटा स्टील मीडिया क्विज़ जीता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: दोराबजी टाटा की 166वीं जयंती के उपलक्ष्य में टाटा स्टील द्वारा आयोजित मीडिया क्विज़ में ‘द पायनियर’ के परविंदर भाटिया और द एवेन्यू मेल के मनप्रीत सिंह भाटिया विजयी हुए। टाटा स्टील ने जमशेदपुर स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस में मीडियाकर्मियों के लिए क्विज़ का आयोजन किया। जमशेदपुर के 40 से ज़्यादा मीडियाकर्मियों ने क्विज़ में हिस्सा लिया, जबकि जमशेदपुर के कई प्रतिष्ठित पत्रकार क्विज़ देखने आए। क्विज़ की शुरुआत 15 प्रश्नों के प्रारंभिक दौर से हुई, जिनका उत्तर प्रतिभागियों को प्रत्येक टीम में दो सदस्यों के…
Author: dhiraj Kumar
जमशेदपुर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर ठगी, 4 गिरफ्तार – 179 युवक-युवतियाँ मुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने घाटशिला थाना क्षेत्र में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए बड़ा खुलासा किया है। गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी की, जिसमें पाया गया कि बेरोजगार युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर ₹25,000 वसूले जा रहे थे और उन्हें नेटवर्क मार्केटिंग से जोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। विरोध करने पर युवकों के साथ मारपीट भी की जाती थी और उन्हें…
कदमा गणेश पूजा मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने की पूजा-अर्चना पत्नी मीरा मुंडा संग सिद्धिविनायक से देश-राज्य की खुशहाली की कामना, सरयू राय व भाजपा नेताओं की उपस्थिति
गोल्डन जुबली वर्ष में यंग बॉयज़ क्लब की 22 फीट माँ काली पूजा का भूमि पूजन संपन्न, भव्य पंडाल निर्माण शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता टेल्को कॉलोनी रोड नंबर 09 स्थित यंग बॉयज़ क्लब की ऐतिहासिक माँ काली पूजा इस वर्ष अपने गोल्डन जुबली वर्ष में प्रवेश कर रही है। बुधवार को गणेशोत्सव के शुभ अवसर पर, 22 फीट ऊँची माँ भद्रकाली की प्रतिमा और थीम आधारित भव्य पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं खूंटी पूजन विधिवत संपन्न हुआ। पूजन कार्य पुरोहित स्वपन भट्टाचार्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न कराया। इसके साथ ही पंडाल निर्माण की औपचारिक शुरुआत हो गई।…
गणेशोत्सव पर काले ने टेका माथा, समाज में एकता व सद्भाव का दिया संदेश गणपति बप्पा सबके जीवन से विघ्न दूर करें : अमरप्रीत सिंह काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शहर के विभिन्न गणेशोत्सव कार्यक्रमों में पहुँचकर श्रद्धापूर्वक माथा टेका और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। काले ने काशीडीह स्थित विघ्नहर्ता गणेश पूजा समिति, भालुबासा के जम्बू अखाड़ा यूथ, गणेश सेवा संस्थान , राजेंद्र नगर में आयोजित गणेश पूजनोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की…
सरयू राय ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में की श्रीगणेश और चक्र की पूजा 131 किलोग्राम चक्र का अधिष्ठापन कार्य संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर बुधवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में विघ्नहर्ता प्रभु श्रीगणेश की पूजा हुई। श्रीगणेश की पूजा के बाद मंदिर के शिखर पर सुशोभित होने वाले 131 किलो वजनी पीतल के चक्र का भी पूजन हुआ। चक्र अधिष्ठापन का कार्य अपराह्न दो बजे पूर्ण हुआ। इसके पूर्व मंदिर परिसर में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की यजमानी में श्री गणेश जी और चक्र का विधि विधान…
में 5 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह सरयू राय होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यावहारिक आयाम पर परिचर्चा का भी होगा आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की तरफ से पांच सितंबर, शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यावहारिक आयाम पर परिचर्चा का भी आयोजन किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे। यह जानकारी विधायक सरयू राय के उच्च शिक्षा प्रतिनिधि पवन सिंह ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में दी। पवन सिंह…
गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन हुआ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर. वीणा बॉयज क्लब द्वारा रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी में वर्ष 1995 से लगातार श्री गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ श्री गणपति जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई. बुधवार की आयोजित उद्घाटन समारोह में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया.पंडाल को आकर्षक विद्युत सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सुसज्जित किया गया है.इसके अलावा फूलों और अन्य सजावटी सामग्रियों से पूरे पंडाल…
सितंबर से जिले में लागू होगा स्मार्ट पीडीएस, सिदगोड़ा में पीडीएस संचालकों का प्रशिक्षण संपन्न फोर-जी नेटवर्क आधारित ई-पॉस मशीन से होगा त्वरित और पारदर्शी राशन वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के लाल, पीला एवं ग्रीन राशन कार्डधारकों को अब पीडीएस दुकानों में राशन लेने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पूर्वी सिंहभूम जिले में सितंबर माह से स्मार्ट पीडीएस प्रणाली लागू की जा रही है। इसके तहत सभी जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों की ई-पॉस मशीनें टू-जी से अपग्रेड होकर फोर-जी नेटवर्क आधारित होंगी। इसी क्रम में टाउन हॉल, सिदगोड़ा में अनुभाजन क्षेत्र के…
नामदा, नानक नगर व महानंद बस्ती में पेयजल को लेकर भ्रम से रहें सावधान : सुबोध श्रीवास्तव पूर्व विधायक सरयू राय के हस्तक्षेप से जारी है टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा आपूर्ति, कनेक्शन शुल्क 7 हजार से अधिक न दें राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जदयू के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने नामदा बस्ती, नानक नगर और महानंद बस्ती के लोगों से अपील की है कि पेयजल आपूर्ति को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम से वे सावधान रहें। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में विधायक सरयू राय के कार्यकाल से ही टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा पेयजल आपूर्ति हो रही है और अब…
