टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग में मनमानी 5 घंटे के लिए 5,310 रुपए वसूले, यात्रियों ने किया जमकर हंगामा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था में ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। यात्रियों का आरोप है कि महज 5 घंटे के लिए 5,310 रुपए वसूले गए। इससे गुस्साए लोगों ने ठेकेदार पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। जानकारी के मुताबिक, केंद्र में भाजपा की सरकार है और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो तथा रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी भी भाजपा के पास है। इसके बावजूद रेलवे पार्किंग प्रबंधन पर अंकुश…
Author: dhiraj Kumar
जमशेदपुर में INSMEEF राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न सीईओ टीवी नरेंद्रन बोले– एआई चुनौती भी, अवसर भी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, माइंस एंड इंजीनियरिंग एम्प्लाइज फेडरेशन (INSMEEF) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का मंगलवार को समापन हुआ। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन शामिल हुए। सेमिनार के पहले सत्र में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी ने सभी ट्रेड यूनियनों से एक मंच पर आकर अपने अधिकार और हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का आह्वान किया। वहीं दूसरे सत्र में सीईओ टीवी नरेंद्रन ने…
गोल्डन जुबली वर्ष में टेल्को की यंग बॉयज़ क्लब की 22 फीट माँ काली पूजा होगी भव्य, भूमि पूजन कल राष्ट्र संवाद संवाददाता टेल्को कॉलोनी का ऐतिहासिक यंग बॉयज़ क्लब इस वर्ष अपनी प्रतिष्ठित 22 फीट ऊँची माँ काली पूजा का गोल्डन जुबली वर्ष मना रहा है। वर्ष 1976 में स्थापित यह पूजा न केवल कोल्हान क्षेत्र में, बल्कि पूरे झारखंड एवं पड़ोसी राज्यों बंगाल, ओड़िसा और बिहार में भी विशेष पहचान रखती है। क्लब द्वारा स्थापित माँ भद्रकाली की 22 फीट ऊँची प्रतिमा हर वर्ष श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहती है। मगर इस बार 50वें वर्ष के अवसर…
15 फिट गणेश पूजा कमिटी टेल्को के भव्य पंडाल का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया। भव्य और आकर्षक गणेश प्रतिमा टेल्को क्षेत्र में रहेगा आकर्षण का केंद्र राष्ट्र संवाद संवाददाता 15 फिट गणेश पूजा कमिटी टेल्को के साथ जमशेदपुर में आकर्षण का केंद्र रहता है, आज इस भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया, उद्घाटन के पश्चात दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा की सनातन धर्म और धार्मिक संस्कृति के प्रति यूवाओ का बढ़ता लगाव समाज में एक अच्छा संदेश दे रहा है, भगवान गणेश के पूजा…
काशीडीह मारवाड़ी समाज द्वारा चतड़ा चौथ सिंधारा महोत्सव का भव्य आयोजन भूली हुई परंपरा को पुनर्जीवित कर नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मारवाड़ी समाज काशीडीह द्वारा श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर (श्री श्याम मंदिर), बिस्टुपुर में चतड़ा चौथ सिंधारा महोत्सव का पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्देश्य नई पीढ़ी को संस्कृति व परंपरा से जोड़ना और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देना रहा। विशेष रूप से 8 से 25 वर्ष तक के युवाओं और नवविवाहित जोड़ों के लिए आयोजित इस महोत्सव में गुड़धानी, डंका, खेल-मनोरंजन, पुरुषों को मेहंदी लगाना, संगीत व…
तारिक अनवर के नगर आगमन पर कांग्रेस जनों ने किया जोरदार स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता भारत सरकार के पूर्व मंत्री, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं वर्तमान सांसद तारिक अनवर साहब के नगर आगमन पर कांग्रेस जनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य रियाजुद्दीन खान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विजय खान, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य रामाश्रय प्रसाद, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव केके शुक्ला, टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ज्योतिष मिश्रा, प्रदेश युवा…
बामडोल ए टू जेड कमिटी गणेश पूजा को लेकर तैयारी बन रहा है आकर्षक पूजा पंडाल राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा बहरागोड़ा प्रखण्ड के पाथरी पंचायत अतंर्गत बामडोल ए टू जेड सार्वजनिन गणेश पूजा कमेटी की और तैयारी जोरों पर है । इस वर्ष धूमधाम के साथ श्री श्री गणेश पूजा मनाया जाएगा। इसको लेकर ए टू जेड बामडोल गणेश पूजा कमेटी की ओर मूर्तिकार के द्वारा गणेश जी की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है एवं आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण प्रसिद्ध डेकोरेटर के द्वारा किया जा रहा है।27 अगस्त को विघ्नहर्ता गणेश…
उपायुक्त की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ओडीएफ प्लस गांव, फाइव स्टार मॉडल गांव, गोबर गैस प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट, कचरा उठाव वाहन, हर घर नल जल योजना और विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि: बोड़ाम व पटमदा बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजना को विद्युत समस्या दूर करते…
शशि भूषण प्रसाद व आरके सिंह संजीवा रेड्डी का सोनारी एयरपोर्ट पर किये स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी का टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत अन्य के द्वारा सोनारी एयरपोर्ट पर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा, अजय सिंह बब्बू, संजीव रंजन समेत अन्य मौजूद थे। सोनारी एयरपोर्ट पर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी की अगुवाई करने के लिए विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
संगठन सृजन अभियान के तहत पंचायत कमिटियों का विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर संगठन सृजन अभियान के तहत जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड के बागबेड़ा, करनडीह-घाघीडीह मंडल की तीन पंचायत कांग्रेस कमिटियों का विस्तार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्योति सिंह मथारू (वाइस चेयरमैन, अल्पसंख्यक आयोग) और जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे उपस्थित रहे। दुबे ने कहा कि कांग्रेस अब ग्राम स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। मथारू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और जनता…
