जमशेदपुर में INSMEEF का राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न, मजदूरों की चुनौतियों पर हुआ गहन मंथन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, माइंस एंड इंजीनियरिंग एम्प्लाइज फेडरेशन (INSMEEF) के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन माइकल जॉन ऑडिटोरियम में किया गया। इसमें देशभर से आए विभिन्न मजदूर संगठनों और यूनियनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्य अतिथि ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष . सब्जीवा रेड्डी ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर आज न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, महंगाई और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की कमी जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर…
Author: dhiraj Kumar
टाटा मोटर्स में बोनस समझौते के बाद अध्यक्ष व महामंत्री का जोरदार स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में हुए ऐतिहासिक बोनस समझौते के बाद सोमवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह का विभिन्न डिवीजनों में जोरदार स्वागत किया गया। सुबह 9 बजे प्लांट-3 में मजदूरों और यूनियन कमेटी मेंबर्स ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र से स्वागत किया। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यह समझौता मजदूरों के सहयोग का परिणाम है और इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से जीएम किरण नरेंद्र, मुनीष…
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) अंतर्गत Training on Tobacco Cessation for Healthcare Providers विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें आयुष विभाग के चिकित्सा पदाधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी शामिल हुए। जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धाउरिया ने कहा कि तंबाकू नियंत्रण एक महत्वपूर्ण जनहित कार्यक्रम है, जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने बताया कि 13 से 19 वर्ष के बच्चों को तंबाकू कंपनियां विशेष रूप से निशाना बनाती हैं, इसलिए स्कूल के…
जमशेदपुर पहुंचने पर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव रेड्डी का भव्य स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : सोनारी हवाई अड्डे पर शुक्रवार को इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीव रेड्डी और डॉ. पी. श्रीनिवासन का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर युथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राकेश साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज ने पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि मजदूरों के मसीहा संजीव रेड्डी के आगमन से मजदूरों की समस्याओं के समाधान की दिशा में नई ऊर्जा मिलेगी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज और…
गम्हरिया पुलिस ने 20 घंटे में लूटी गई टाटा एस मालवाहक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र से रविवार को लूटी गई टाटा एस मालवाहक वाहन को पुलिस ने महज 20 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी सूरजदेव महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, वाहन को उषा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पीछे से बरामद किया गया। जांच में पता चला कि सूरजदेव महतो और उसके सहयोगी विनय ने वाहन को कब्जे में लिया था। पूछताछ में सूरजदेव ने बताया…
टाटा स्टील का 119वां स्थापना दिवस : राष्ट्र निर्माण, नवाचार और सतत विकास की मिसाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : 26 अगस्त 1907 को साकची की धरती पर शुरू हुई टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (टिस्को) ने आज 119 वर्ष पूरे कर लिए। महान उद्योगपति जमशेदजी नसरवानजी टाटा के दूरदर्शी सपने से जन्मी यह कंपनी सिर्फ एक इस्पात उद्योग नहीं, बल्कि भारत के औद्योगिक और सामाजिक विकास की मजबूत आधारशिला है। टाटा स्टील ने शुरुआत से ही सफलता को केवल उत्पादन या लाभ तक सीमित न रखकर समाजसेवा को अपना उद्देश्य बनाया। कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) की अवधारणा लोकप्रिय होने…
अयोग्य व्यक्ति की नियुक्ति पर विधानसभा में हंगामा, सरकार ने माना तत्कालीन मंत्री ने की थी गलती राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची/जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकार किया कि तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जान-बूझकर अयोग्य व्यक्ति राहुल कुमार को झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल का प्रभारी निबंधक सह सचिव नियुक्त किया था। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के अल्पसूचित प्रश्न पर विभाग ने माना कि राहुल कुमार गैर सरकारी और अयोग्य थे, जिसके कारण काउंसिल ने उनका निबंधन रद्द कर दिया है। जांच में यह भी सामने आया कि योग्य सरकारी फार्मासिस्ट की सूची…
सिदगोड़ा में फर्जी सिक्योरिटी गार्ड भर्ती का खुलासा, तीन हिरासत में राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के शिव सिंह बागान स्थित एक सिक्योरिटी एजेंसी कार्यालय में सोमवार को नौकरी घोटाले को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, G4S सिक्योर सॉल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर संचालित कार्यालय में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। युवाओं से 5-5 हजार रुपये वसूले जा रहे थे, लेकिन नौकरी देने के बजाय…
सोनारी में अवैध हथियार और गांजा कारोबार का भंडाफोड़, बड़ी बरामदगी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण और गांजा कारोबार का खुलासा किया है। रविवार शाम पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने टिल्लु भट्टा स्थित समीर सरदार और लखीन्द्र सरदार के मकान एवं गोदाम पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1400 ग्राम गांजा, एक देसी पिस्टल, ग्यारह जिंदा गोली, ₹2,41,600 नगद, सोने का चैन, कई मोबाइल फोन और एक iPad जब्त किया। वहीं गोदाम से लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ड्रिलिंग मशीन, ग्राइंडर…
कदमा पुलिस की सक्रियता से मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : कदमा थाना पुलिस ने रविवार को सक्रियता दिखाते हुए मोबाइल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से नौ चोरी किए गए मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और दो मेमोरी कार्ड बरामद किए। जानकारी के अनुसार, आरोपी साहेबगंज और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और कदमा में लगने वाले गणेश पूजा मेले को निशाना बनाने के इरादे से आए थे। पेट्रोलिंग टीम ने कदमा बाजार से एक युवक…
