Author: dhiraj Kumar

जुगसलाई में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर “सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार” कार्यक्रम आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को जुगसलाई स्थित सामुदायिक भवन में “सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लगाए गए बड़े स्क्रीन पर माननीय प्रधानमंत्री जी के विचार और संदेश लोगों ने ध्यानपूर्वक सुने। कार्यक्रम में विशेष रूप से जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “यदि महिला सशक्त और स्वस्थ होगी तो परिवार का समग्र विकास और कल्याण संभव…

Read More

चांडिल के नारायण आईटीआई में विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल : नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में रविवार को विश्वकर्मा पूजा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसी अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन भी संस्था के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे के नेतृत्व में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. पांडे ने कहा कि संस्थान के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ विश्वकर्मा पूजा संपन्न की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को भी विशेष…

Read More

जिला कांग्रेस ने बिजली समस्याओं पर महाप्रबंधक से की वार्ता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के महाप्रबंधक से मिला और नौ सूत्रीय बिजली समस्याओं के समाधान की मांग की। दुबे ने जर्जर पोल बदलने, नई केबल लगाने, अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर की स्थापना, स्ट्रीट लाइट लगाने, वृक्ष की टहनियां हटाने और कई गांवों में विद्युतिकरण कराने की मांग रखी। महाप्रबंधक ने सभी समस्याओं का त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, लड्डन खान समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल थे।

Read More

समय कंस्ट्रक्शन दे रहा फ्लैट बुकिंग पर 7.3% छूट राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड आदित्यपुर के हरिओम नगर में 6 ब्लॉकों में 2BHK और 3BHK फ्लैट बना रहा है। दुर्गा पूजा व दीपावली को देखते हुए कंपनी फ्लैट बुकिंग पर 7.3% छूट दे रही है। साकची में संवाददाता सम्मेलन में कंपनी के डायरेक्टर राम प्रकाश पांडे ने बताया कि फ्लैट्स में स्विमिंग पूल, गार्डन, क्लब हाउस, सीनियर सिटिजन वॉकवे, सीसीटीवी और सिक्योरिटी गार्ड की सुविधा रहेगी। फ्लैट्स को सोलर पावर से बिजली आपूर्ति भी की जाएगी।

Read More

टीम पीएसएफ ने बनाया 1655 एसडीपी रक्तदान का रिकॉर्ड राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 16 सितंबर। एफेरेसिस जागरूकता दिवस पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर में टीम पीएसएफ ने दो एसडीपी रक्तदान कर 1655 यूनिट एसडीपी रक्तदान का रिकॉर्ड पूरा किया। टाटा स्टील कर्मी भगवान सिंह और कमल कुमार घोष ने रक्तदान कर इस उपलब्धि को हासिल किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉ. लव बहादुर सिंह, तकनीशियन अनुप श्रीवास्तव और टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

Read More

जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का तत्काल समाधान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 16 सितंबर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने भूमि विवाद, चिकित्सा सहायता, सड़क निर्माण, वेतन भुगतान, अवैध कब्जा, पेंशन भुगतान, प्रमाण पत्र निर्गत जैसी समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई आवेदनों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य…

Read More

खूंटी, चाईबासा और चांडिल में बार भवन का शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता खूंटी : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को खूंटी कचहरी परिसर में खूंटी, चाईबासा और चांडिल के प्रस्तावित बार भवन का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान सहित न्यायाधीशगण मौजूद रहे। चाईबासा और चांडिल के बार भवन का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य आने वाले तीन वर्षों में सभी जिलों में सुंदर और सुव्यवस्थित बार भवन बनाना है। इसके लिए 132 करोड़ 84 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा…

Read More

एमजीएम अस्पताल में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त आदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 16 सितंबर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने एमजीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं देने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने ओपीडी समय पर चलाने, चिकित्सक व पारा मेडिकल स्टाफ की ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने, दवाओं का पर्याप्त भंडार रखने, ट्रॉली बॉय व सहायक स्टाफ की तैनाती, एक्स-रे मशीनें चालू करने और यूएसजी यूनिट में कतार प्रबंधन लागू करने के आदेश दिए। उपायुक्त ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था 15 दिन में दुरुस्त करने और अनाधिकृत प्रवेश पर रोक…

Read More

बागुनहातु चौक पर शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने विधायक पूर्णिमा साहू से की मुलाकात पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, दुकान दूसरे जगह शिफ्ट करने की माँग की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना अंतर्गत घनी आबादी वाले बागुनहातु चौक पर शराब की दुकान खोलने से स्थानीय निवासियों में गहरी नाराज़गी देखी जा रही है। महिलाओं, बच्चों और युवाओं पर इसके दुष्प्रभाव की आशंका को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं और दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने की…

Read More

टीएसजेडएस कर्मचारियों को 8.33% बोनस, ₹4.37 लाख होगा वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 16 सितंबर। टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसाइटी (TSZS) ने वर्कर्स यूनियन के साथ बोनस समझौता किया। समझौते के तहत 21 कर्मचारियों को 2024-25 के लिए कुल वेतन (बेसिक+VDA) पर 8.33% बोनस मिलेगा। समझौते में न्यूनतम राशि ₹12,200 और अधिकतम ₹20,250 तय की गई है। अधिकतम सीमा पार करने वालों को ₹1,000 अतिरिक्त मिलेगा। कुल ₹4.37 लाख की राशि 2-3 दिनों में कर्मचारियों के खाते में भेजी जाएगी। समझौते पर प्रबंधन की ओर से प्रणय सिन्हा, विकास कुमार, डॉ. नईम अख्तर व डॉ. एम. पॉलित और यूनियन की ओर…

Read More