जिला कांग्रेस ने बिजली समस्याओं पर महाप्रबंधक से की वार्ता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के महाप्रबंधक से मिला और नौ सूत्रीय बिजली समस्याओं के समाधान की मांग की।

दुबे ने जर्जर पोल बदलने, नई केबल लगाने, अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर की स्थापना, स्ट्रीट लाइट लगाने, वृक्ष की टहनियां हटाने और कई गांवों में विद्युतिकरण कराने की मांग रखी। महाप्रबंधक ने सभी समस्याओं का त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, लड्डन खान समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल थे।


