चांडिल के नारायण आईटीआई में विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल : नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में रविवार को विश्वकर्मा पूजा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसी अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन भी संस्था के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे के नेतृत्व में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर डॉ. पांडे ने कहा कि संस्थान के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ विश्वकर्मा पूजा संपन्न की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को भी विशेष रूप से मनाया गया। उन्होंने कहा कि “नरेंद्र भाई मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और प्रचारक रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री व राष्ट्रीय महासचिव रहे हैं। 2001 से 2014 तक वे गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने। वे श्री अटल बिहारी वाजपेयी के बाद दूसरे गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं और भारत के पहले नेता बने जिन्होंने लगातार तीसरी बार गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री के रूप में इतिहास रचा। उनका व्यक्तित्व और कार्यशैली पूरे विश्व में सम्मानित है और अनेक देशों ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत किया है।”

डॉ. पांडे ने आगे कहा कि आज से लेकर 2 अक्टूबर तक पूरे देश में “सेवा पखवाड़ा” मनाया जाएगा। इस दौरान नारायण आईटीआई परिवार ने संकल्प लिया है कि वे 100 वृक्षारोपण करेंगे और हर व्यक्ति अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाएगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आज का दिन कई दृष्टिकोण से विशेष है—इंद्रा एकादशी, कन्या संक्रांति, श्राद्ध पक्ष और कई महापुरुषों का जन्मदिन इसी दिन पड़ने के कारण इसका महत्व और बढ़ जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधिष्ट कुमार, एडवोकेट निखिल कुमार, शांति राम महतो, जयदीप पांडे, प्रकाश कुमार महतो, पवन कुमार महतो, कृष्ण पद महतो, संजीत कुमार महतो, अजय मंडल, देवाशीष मंडल, शुभम साहू, भगत लाल तेली, मंटु महतो, सुधीर रूही दास, निमाई मंडल, शिशुमति दास सहित सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।

