राष्ट्र संवाद संवाददाता
मसलिया थाना क्षेत्र के खुटोजोरी पंचायत के रांगाटांड़ गांव के एक मजदूर की मौत चेन्नई में हो गया। शनिवार शव को गांव लाया तो स्वजनो व आस पास के ग्रामीणों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रांगाटांड़ के रोहित राय पिता स्व० पांडे राय एक महीने पहले अपने एक रिश्ते में चाचा के साथ काम करने गया हुआ था। बीते रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ी जिसके बाद साथ में गए लोगों ने अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन दिन बाद पैतृक गांव रांगाटांड़ शव को लाया जहां उनका हिन्दू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पीछे भाई नवीन राय, बहन दीपाली कुमारी व मां राबड़ी देवी को छोड़कर गया है।

