Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर
    में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से आग्रह किया है कि लगभग 13 करोड़ की लंबित योजनाओं का क्रियान्वयन एक सप्ताह के भीतर करवाएं।

    यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि चार दिन पहले वह पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मिले थे। उपायुक्त ने उस समय मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, जेएनएसी के नगर आयुक्त एवं उप नगर आयुक्त और टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक को भी वार्ता हेतु बुला लिया था। उस वार्ता में जनहित एवं जनसुविधाओं के संबंध में ठोस चर्चा हुई।

    श्री राय के अनुसार, मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने मानगो नगर निगम चुनाव के पहले निविदा निष्पादित हो जाने के बावजूद क़रीब 13 करोड़ रू० की 38 योजनाओं का काम रोक दिया है जबकि इनका सामूहिक शिलान्यास श्री राय और सांसद प्रतिनिधि की उपस्थिति में हो चुका है। इनमें नित्यानंद कालोनी की जल निकासी योजना भी है। श्री राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से स्पष्ट कहा कि क़रीब 13 करोड़ रू० की 38 परियोजनाओं का क्रियान्वयन रोक दिया जाना गम्भीर मामला है। यह राजनीति से प्रेरित है और मानगो नगर निगम के वैधानिक प्रशासन पर असंवैधानिक व्यक्ति के अनुचित हस्तक्षेप का नतीजा है। इन परियोजनाओं का निविदा निष्पादन हो गया है। कतिपय परियोजनाओं पर काम शुरु भी हो गया था, उसे भी रोक दिया गया है। इनमें चार बड़े नाले हैं, जिनकी प्राक्कलित राशि 2 करोड़ 44 लाख 67 हजार रुपए की है। दो सड़क योजनाएं हैं जो 6 करोड़ 14 लाख 54 हजार रुपए की हैं। 32 अन्य छोटी-बड़ी सड़क और नाली की योजनाएं हैं जो 3 करोड़ 53 लाख 83 हजार रुपये की हैं। इस तरह कुल मिलाकर 38 योजनाएं लगभग 13 करोड़ रुपए की हैं जिनकी निविदा मानगो नगर निगम चुनाव के पहले निष्पादित हो चुकी है। इनका शिलान्यास हो जाने के बावजूद काम रूका हुआ है। यदि इसमें निगम स्तर पर कोई प्रशासनिक अड़चन है तो उसे दूर किया जाना चाहिए न कि इनका क्रियान्वयन रोक देना चाहिए।

    उक्त बैठक में उपायुक्त भी श्री राय से सहमत हुए और मंतव्य दिया कि यदि कोई बाधा हो तो उसे दूर कर इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन हो जाना चाहिए। सबके सामने श्री राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से कहा कि जो कार्य नियमानुसार हो, वो होना ही चाहिए। राजनीतिक दबाव में नियमों का विचलन कर कोई काम नहीं होना चाहिए। असंवैधानिक व्यक्तियों की बात तो एकदम नहीं सुनी जानी चाहिए। चाहे वह किसी का पति हो, देवर हो, भाई हो या पिता हो। हर हालत में मानगो नगर निगम झारखंड नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार चलना चाहिए। नगरपालिका अधिनियम में मेयर से लेकर नगर आयुक्त तथा निर्वाचित बोर्ड की शक्ति और सीमा का स्पष्ट उल्लेख है। यदि कोई धौंस जमाकर अधिकारियों पर दबाव डालना चाहे और अनुचित काम कराना चाहे तो अपर नगर आयुक्त की ज़िम्मेदारी है कि वे अधीनस्थ अधिकारियों को संरक्षण दें। अनुचित दबाव के सामने न झुकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
    Next Article भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Related Posts

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    July 11, 2026

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.