Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर “सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार” कार्यक्रम आयोजित
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जुगसलाई में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर “सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार” कार्यक्रम आयोजित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर “सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार” कार्यक्रम आयोजित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को जुगसलाई स्थित सामुदायिक भवन में “सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लगाए गए बड़े स्क्रीन पर माननीय प्रधानमंत्री जी के विचार और संदेश लोगों ने ध्यानपूर्वक सुने।

    कार्यक्रम में विशेष रूप से जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “यदि महिला सशक्त और स्वस्थ होगी तो परिवार का समग्र विकास और कल्याण संभव होगा। महिला अपने त्याग और समर्पण से पूरे परिवार की देखभाल करती है, इसलिए समाज में नारी का सम्मान होना चाहिए और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना हम सभी का कर्तव्य है।” सांसद ने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार निरंतर नारी सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है और हमें इस प्रयास को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

    इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनिल मोदी, सांसद प्रतिनिधि श्री संजीव कुमार एवं श्री नागेंद्र पांडे, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष श्री हनु जैन, सुंदर गुप्ता, उपेन्द्र चतरथ, प्रभाकर प्रसाद, सत्यनारायण अग्रवाल, रितेश जैन, पिंटू सैनी, चंद्रशेखर दास, अरविंद मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात किया और समाज में नारी शक्ति को सम्मान व सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

    जुगसलाई में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर "सशक्त नारी स्वस्थ परिवार" कार्यक्रम आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचांडिल के नारायण आईटीआई में विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
    Next Article भाजपा का ‘75 वर्ष का नियम’ एक परंपरा से ज़्यादा एक राजनीतिक रणनीति का प्रमाण

    Related Posts

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.