जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का तत्काल समाधान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 16 सितंबर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

लोगों ने भूमि विवाद, चिकित्सा सहायता, सड़क निर्माण, वेतन भुगतान, अवैध कब्जा, पेंशन भुगतान, प्रमाण पत्र निर्गत जैसी समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कई आवेदनों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

