जिन घरों में पानी घुसा, उन्हें मुआवजा मिले : सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची/जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा में मंगलवार को अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर विशेष चर्चा के दौरान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने प्रभावित किसानों व शहरी गरीबों को त्वरित सहायता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भदई फसलों के नुकसान की भरपाई आपदा राहत कोष से की जाए, वहीं जमशेदपुर और रांची जैसे शहरों में जिन घरों में पानी घुसा और नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाए। श्री राय ने उपायुक्त को निर्देश देकर भारी बारिश से ढह चुके गरीबों…
Author: dhiraj Kumar
तीज पर्व पर नेपाली समाज की विवाहित महिलाओं ने किया बाबा भोलेनाथ का पूजन गोलमुरी पशुपतिनाथ मंदिर में सोलह शृंगार और निर्जला उपवास के साथ की गई पूजा-अर्चना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। तीज पर्व के अवसर पर नेपाली समाज की विवाहित महिलाओं ने गोलमुरी स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाई, सोलह शृंगार धारण किया और निर्जला उपवास रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से उत्सव का आनंद लिया। मौके पर उपस्थित ज्योति ने कहा कि तीज…
विनायक बॉयज क्लब टेल्को के गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया। राष्ट्र संवाद संवाददाता टेल्को क्षेत्र में कई स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है लेकिन कहा जाता है की पूजा असल में सच्चे मनोभाव से की जाए तो वह सफल होती है इसी भाव को दर्शाते हुए क्रॉस रोड नंबर 23, टेल्को में विनायक बॉयज क्लब के द्वारा कष्टों के निवारण करने वाले भगवान गणेश की पूजा का आयोजन किया गया हैं जिसका पट खोलने का कार्य आज भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर…
आदित्यपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग, 28 अगस्त को हस्ताक्षर अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर:कोल्हान का व्यस्ततम रेलवे स्टेशन आदित्यपुर ट्रेनों के ठहराव की कमी से जूझ रहा है। इसी को लेकर झारखंड चेतना मंच 28 अगस्त, गुरुवार को सुबह 8 बजे से आदित्यपुर रेलवे स्टेशन प्रवेश द्वार के पास हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। मंच की मांग है कि आदित्यपुर स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए, जिनमें टाटा-थावे एक्सप्रेस (18181/82), टाटा-बक्सर एक्सप्रेस (18183/84), टाटा-दुर्ग एक्सप्रेस (13287/88), टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस (18185/86), टाटा-जयनगर एक्सप्रेस (18119/20) और टाटा-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस (13301/02) शामिल हैं। साथ ही सभी पैसेंजर, मेमो और एक्सप्रेस…
गुरुओं की शिक्षाएँ आज भी एकता और साहस का मार्ग दिखाती हैं : अमरप्रीत सिंह काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत को नमन करते हुए शहीदों की अमर गाथा और गुरुओं की पावन परंपरा के स्मरणार्थ साकची कालीमाटी रोड पर सेवा शिविर लगाया गया। श्रद्धालुओं की भारी संख्या के बीच चाय–नाश्ता और लंगर की सेवा से वातावरण “जो बोले सो निहाल- सत श्री अकाल” के जयकारों से गूंज उठा। गुरु तेग बहादुर जी के शब्द-कीर्तन से संगत भावविभोर हो उठी। इस अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने गुरु…
“जादूगोड़ा में साइबर माफिया पर पुलिस का शिकंजा, तीन की जमानत खारिज” “पोस्ट ऑफिस घोटाले से साइबर ठगी तक, कपिल भगत की मुश्किलें बढ़ीं” राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कोकदा गांव, जो साइबर अपराध के हॉटस्पॉट के रूप में कुख्यात हो चुका है, में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जादूगोड़ा पुलिस ने कपिल भगत, गिरधारी भगत और केशव चंद्र भगत को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इनकी जमानत अर्जी एसीजेएम कोर्ट ने खारिज कर दी है। गिरफ्तारी कांड संख्या 44/25, दिनांक 04.08.2025, के तहत हुई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि…
सोनारी में हाई टेंशन पोल पर चढ़ी युवती, दो घंटे बाद सुरक्षित उतारी गई आदित्यपुर के युवक पर धोखा देने का लगाया आरोप, एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के कपाली बस्ती से सटे मरीन ड्राइव इलाके में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती टाटा स्टील के हाई टेंशन बिजली खंभे पर करीब 60 फीट ऊंचाई तक चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही टाटा स्टील और जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया…
सड़क परियोजनाओं का निर्माण जल्द शुरू कराए सरकार : विधायक पूर्णिमा साहू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहर की दो अहम सड़क परियोजनाओं में हो रही देरी को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में सरकार की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि 2019 में शिलान्यास के बावजूद छह साल बीतने पर भी इन योजनाओं पर काम शुरू नहीं हुआ है। इससे जाम और प्रदूषण से जूझ रहे शहरवासियों को राहत नहीं मिल पा रही। विधायक ने सरकार से पूछा कि गोविन्दपुर एलिवेटेड कॉरिडोर और भुईयाडीह-लिट्टी चौक से स्वर्णरेखा नदी पर फोर-लेन पुल का कार्य अब तक लंबित क्यों है। उन्होंने कहा…
अदम्य साहस की अमर विरासत : सर दोराबजी टाटा की 166वीं जयंती पर नमन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सर दोराबजी टाटा केवल एक उद्योगपति नहीं, बल्कि सच्चे राष्ट्रनिर्माता और दूरदर्शी व्यक्तित्व थे। उन्होंने पिता जमशेदजी टाटा के सपनों को साकार करने में अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना में निर्णायक भूमिका निभाई और कठिन समय में अपनी निजी संपत्ति तक दांव पर लगाकर कंपनी को संकट से उबारा। पश्चिमी घाट में जलविद्युत परियोजनाओं और टाटा पावर की स्थापना से उन्होंने देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया। शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में…
सर दोराबजी टाटा : औद्योगिक भारत के सच्चे शिल्पकार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।भारत के औद्योगिक इतिहास में सर दोराबजी टाटा का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है। 27 अगस्त, 1859 को जन्मे जे. एन. टाटा के बड़े पुत्र सर दोराबजी ने अपने पिता की दूरदर्शी सोच को साकार करने में अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड से शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने कुछ समय बॉम्बे गजट में पत्रकारिता की, परंतु जल्द ही टाटा समूह की जिम्मेदारी संभाली। 1907 में टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना के साथ ही उन्होंने अपने जीवन का ध्येय निर्धारित किया—राष्ट्र को एक मजबूत औद्योगिक आधार देना।…
